Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/15/1200x900/15_june_obsession_7_1781540798793_1781540802808_51eebf09-9cf1-4948-8632-c806fbce7a28.jpgObsession Box Office Collection: भारतीय सिनेमाघरों में इस वक्त एक हॉलीवुड हॉरर फिल्म लगी है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और इसने फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइंस को मात दे दी है।
यूट्यूबर और एक्टर से डायरेक्टर बने करी बार्कर की हॉरर थ्रिलर फिल्म इस समय दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। लगभग 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर के बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउसेज के होश उड़ा दिए हैं। इतना ही नहीं, ये भारत में सबसे ज्यादा कमाई करनी वाली तीसरी हॉलीवुड हॉरर फिल्म बन गई है। जी हां, इसने फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइंस को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है।
फिल्म का नाम और कलेक्शन
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस: इस फिल्म का नाम ‘ऑब्सेशन’ है। इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 2,400 करोड़ से ज्यादा की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। मतलब इस फिल्म ने अपने बजट से लगभग 300 गुना ज्यादा का रिटर्न कमा लिया है।
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तूफान: भारत में खराब ओपनिंग के बावजूद ये फिल्म कमाल दिखा रही है। पॉजिटिव रिव्यूज की वजह से इस फिल्म ने तीसरे वीकेंड तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 77 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
भारत में सबसे ज्यादा कमाने वालीं 4 हॉरर फिल्में
‘ऑब्सेशन’ भारत में 100 करोड़ के एलीट क्लब में शामिल होने वाली दूसरी हॉलीवुड हॉरर फिल्म बनने की राह पर है। इस वक्त पहले और दूसरे नंबर पर ‘द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ और ‘द कॉन्ज्यूरिंग 2’ है। वहीं तीसरे नंबर पर ‘ऑब्सेशन’।
1. द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स – 101.65 करोड़ रुपये
2. द कॉन्ज्यूरिंग 2 – 79 करोड़ रुपये
3. ऑब्सेशन – 77 करोड़ रुपये
4. फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइंस – 75 करोड़ रुपये
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘बीयर’ नाम के एक अकेले लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बचपन की क्रश ‘निक्की’ का दिल जीतने के लिए मन्नत मांगता है। भगवान से नहीं, एक जादुई चीज से। उसकी इच्छा पूरी तो हो जाती है, लेकिन उसके बाद जो खौफनाक और डिस्टर्बिंग रिजल्ट सामने आते हैं, वही इस साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म की असली जान हैं।
डायरेक्टर करी बार्कर के बारे में खास बातें
करी बार्कर 26 साल के हैं। अपने दोस्त कूपर टॉमलिंसन के साथ मिलकर वो ‘दैट्स ए बैड आइडिया’ नाम का एक पॉपुलर यूट्यूब चैनल चलाते हैं। इससे पहले उन्होंने 2024 में सिर्फ 65000 के बजट में ‘मिल्क एंड सीरियल’ नाम की एक शॉर्ट फाउंड-फुटेज हॉरर फिल्म बनाई थी, जो यूट्यूब पर खूब वायरल हुई थी।
नोट: बता दें, ये फिल्म इंग्लिश में है। अगर आप इंग्लिश में फिल्में देखते हैं और समझते हैं तो ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





