Home मनोरंजन समाचार ये 5 हॉरर फिल्में उड़ा देंगी रातों की नींद, 7 से ज्यादा...

ये 5 हॉरर फिल्में उड़ा देंगी रातों की नींद, 7 से ज्यादा सभी की IMDb रेटिंग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/04/1200x900/horror_films_recommendations_04_08_1785866792088_1785866803015_7f615ffd-825e-4258-b09f-441ed12f7faa.png

Must Watch Horror Films: अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको प्राइम वीडियो की ये पांच हॉरर फिल्में तो जरूर देखनी चाहिए। इन सभी फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग 7 से ज्यादा है। 

हॉरर फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए प्राइम वीडियो पर शानदार फिल्में मौजूद हैं। हम आपको प्राइम वीडियो की 5 ऐसी हॉरर फिल्मों के नाम बता रहे हैं जो आपको बिल्कुल भी मिल नहीं करनी चाहिए। हम जिन हॉरर फिल्मों के नाम आपको बता रहे हैं ये फिल्में आपकी रातों की नींद उड़ा देंगी। इस सभी फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग 7 से ज्यादा है।

1.तुम्बाड

IMDb रेटिंग: 8.2

फिल्म की कहानी: राही अनिल बर्वे की तुम्बाड साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म जब रिलीज हुई थी तो उसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल था। हालांकि, फिल्म समय के साथ लोग इस फिल्म को भारत की बेस्ट हॉरर फिल्मों में से एक बताने लगे। फिल्म की कहानी हस्तर नामक रक्षक के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी दिखाती है कि कैसे लालच के चक्कर में विनायक राव को विनाशकारी परिणाम झेलने पड़ते हैं। फिल्म का रन टाइम 1 घंटे 48 मिनट है।

2.द अदर्स

IMDb रेटिंग: 7.6

फिल्म की कहानी: द अदर्स साल 2001 में रिलीज हुई एक अमेरिकी फिल्म है। ग्रेस अपने बच्चों के साथ एक नए घर में शिफ्ट होती है। घर में कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं जिसके बाद ग्रेस समझ जाती है कि उस घर में किसी शैतानी शक्ति का वास है। फिल्म का रनटाइम 1 घंटे 44 मिनट है।

3.13बी

IMDb रेटिंग: 7.4

फिल्म की कहानी: 13 बी इंडियन सिनेमा की एक अंडररेटेड हॉरर फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म में आर माधवन लीड रोल में नजर आए थे। मनोहर अपने परिवार के साथ एक अपार्टमेंट के 13वें फ्लोर पर शिफ्ट होता है। इस 13वें फ्लोर पर रहना मनोहर और उसके परिवार को भारी पड़ता है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 26 मिनट है।

4.हेरेडिटरी

IMDb रेटिंग: 7.3

फिल्म की कहानी: हेरेडिटरी एक अमेरिकी मनोवैज्ञानिक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म की गिनती दुनिया की सबसे डरावनी फिल्मों में होती है। फिल्म की कहानी ग्राहम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। परिवार की मुखिया की मौत हो जाती है। इस मौत के बाद परिवार के लोगों को एक शैतानी साजिश का पता चलता है। फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 7 मिनट है।

5. टॉक टू मी

IMDb रेटिंग: 7.1

फिल्म की कहानी: टॉक टू मी एक ऑस्ट्रेलियाई हॉरर फिल्म है। फिल्म की कहानी युवा दोस्तों के एक ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है। ये सभी दोस्त एक ऐसे खेल के चक्कर में फंस जाते हैं जो बेहद खतरनाक है। इन दोस्तों को खेल के जरिए आत्माओं से बात करने का मौका मिलता है, लेकिन इस खेल के नियम बहुत ही ज्यादा खतरनाक हैं। फिल्म का रनटाइम 1 घंटे 35 मिनट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN