Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/02/1200x900/2_june_songs_1780395992885_1780395997522_effe8f1d-087c-4abc-bfe4-a12a3ef7a4e2.jpg

‘मुझसे दोस्ती करोगे’ की सबसे लंबी मेडली, ‘हम साथ साथ हैं’ का ‘सुनोजी दुल्हन’ और ‘हम आपके हैं कौन’ का ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ जैसे गाने आज भी हर शादी-ब्याह और संगीत सेरेमनी की पहली पसंद हैं।

फिल्मों में अक्सर गाने 4 से 5 मिनट के होते हैं, लेकिन एक जमाना ऐसा भी था जब गाने फिल्मों की जान हुआ करते थे। गाने के बाेल इतने शानदार हुआ करते थे कि गायक गाते-गाते थकते नहीं थे। यही कारण है कि उनकी लंबाई 10 से 12 मिनट की होती थी और दिलचस्प बात ये है कि ये गाने तब भी सुपरहिट थे और आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं।

द मेडली

फिल्म – मुझसे दोस्ती करोगे

कितने मिनट का है ये गाना- 12:09 मिनट

फिल्म में ऋतिक रोशन और करीना कपूर के संगीत के लिए बना ये गाना बॉलीवुड का सबसे लंबा ट्रैक है। इसे लता मंगेशकर, उदित नारायण, सोनू निगम और पामेला चोपड़ा गाया है। इस गाने में कई पुराने सुपरहिट गानों को पिरोया गया है।

सुनोजी दुल्हन

फिल्म – हम साथ साथ हैं

कितने मिनट का है ये गाना – 11:36 मिनट

चतुर्वेदी खानदान में नई भाभी के स्वागत के लिए गाया गया ये एक परफेक्ट फैमिली वेडिंग सॉन्ग है। आज भी शादियों में ये गाना बजाया जाता है।

आप के कमरे में

फिल्म – यादों की बारात

कितने मिनट का है ये गाना- 11:07 मिनट

आर. डी. बर्मन के म्यूजिक और किशोर कुमार व आशा भोसले की आवाज से सजा ये गाना आज भी काफी लोकप्रिय है।

संदेशे आते हैं

फिल्म – बॉर्डर

कितने मिनट का है ये गाना – 10:40 मिनट

जे. पी. दत्ता की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का ये गाना हर उस सैनिक की भावनाओं को बयां करता है जो अपने परिवार से दूर सरहद पर तैनात है।

सेंटी वाली मेंटल

फिल्म – शानदार

कितने मिनट का है ये गाना – 10:05 मिनट

आलिया भट्ट की फिल्म ‘शानदार’ का ये गाना एक मजेदार ‘जुगलबंदी’ है, जिसे अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है।

पंछी नदियां पवन के

फिल्म – रिफ्यूजी

कितने मिनट का है ये गाना – 9:50 मिनट

सोनू निगम और अलका याग्निक की आवाज और अनु मलिक के म्यूजिक ने इस गाने को फेमस बना दिया था।

अंताक्षरी

फिल्म – मैंने प्यार किया

कितने मिनट का है ये गाना – 9:23 मिनट

सलमान खान और भाग्यश्री की आइकॉनिक फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का अंताक्षरी गाना आज भी हर घर में होने वाले फैमिली गेट-टुगेदर की याद दिलाता है।

सोनी सोनी

फिल्म – मोहब्बतें

कितने मिनट का है ये गाना – 9:10 मिनट

जतिन-ललित द्वारा कंपोज किया गया ये गाना एक होली सॉन्ग है। इस गाने में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट एक साथ मस्ती करती नजर आती है।

एक साथी और भी था

फिल्म- एलओसी कारगिल

कितने मिनट का है ये गाना – 8:46 मिनट

1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देता ये गाना अनु मलिक ने कंपोज किया था और इसे सोनू निगम ने गाया था।

हमें तो लूट लिया मिल के हुस्न वालों ने

फिल्म – अल हिलाल

कितने मिनट का है ये गाना– 8:41 मिनट

साल 1958 की सुपरहिट फिल्म ‘अल हिलाल’ की ये कव्वाली बॉलीवुड इतिहास की सबसे मशहूर कव्वालियों में से एक है, जिसे इस्माइल आजाद ने गाया था।

पिया तोसे नैना लागे रे

फिल्म – गाइड

कितने मिनट का है ये गाना– 8:29 मिनट

वहीदा रहमान पर फिल्माया गया ये क्लासिक आज भी लोगों को पसंद आता है। इसमें एस. डी. बर्मन का म्यूजिक है और लता मंगेशकर की आवाज।

कहता है बाबुल

फिल्म – बाबुल

कितने मिनट का है ये गाना – 8:00 मिनट

अमिताभ बच्चन की आवाज में गाया गया ये इमोशनल विदाई सॉन्ग 8 मिनट का है। इसके बोल समीर ने लिखे थे।

कबूतर जा जा जा

फिल्म – मैंने प्यार किया

कितने मिनट का है ये गाना – 7:47 मिनट

प्यार के पहले पैगाम को बयां करने वाला ये गाना आज भी उतना ही लोकप्रिय है।

दीदी तेरा देवर दीवाना

फिल्म – हम आपके हैं कौन

कितने मिनट का है ये गाना – 7:38 मिनट

माधुरी दीक्षित और सलमान खान की केमिस्ट्री ने इस गाने को भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर कर दिया। लता मंगेशकर और एसपी बालासुब्रमण्यम की आवाज और राम लक्ष्मण के संगीत ने इस शादी के गाने को हर दशक का फेवरेट बना दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN