Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रणबीर की ‘रामायण’ का इंग्लिश वर्जन इसलिए होगा 30 मिनट छोटा? जानिए...

रणबीर की ‘रामायण’ का इंग्लिश वर्जन इसलिए होगा 30 मिनट छोटा? जानिए कितनी लंबी होगी हिंदी फिल्म

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/10/1200x900/ramayana_1791635809568_dNWS_1791635809749_AMlf_0d46bc53-c540-4419-99e8-f1b4d40c1da1_BMUe.jpg

रणबीर कपूर की रामायण दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है। ऑडियंस इस फिल्म को थिएटर तक पहुंचने का इंतजार कर रही है। इस बीच बताया जा रहा है कि फिल्म के दो वर्जन होंगे। इंग्लिश वर्जन 30 मिनट छोटा बताया गया है। 

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। रामायण की रिलीज में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में इस फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रामायण के दो वर्जन रिलीज किए जाएंगे। खास बात ये है कि इन दोनों वर्जन में 30 मिनट का फर्क होगा। अमेरिका में फिल्म के दो वर्जन हिंदी और इंग्लिश रिलीज किए जाएंगे। इंग्लिश वर्जन फिल्म के हिंदी वर्जन से 30 मिनट छोटी होगी। हालांकि, मेकर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

रामायण का इंग्लिश वर्जन होगा छोटा

वैरायटी इंडिया के मुताबिक यूएस थिएटर चेन AMC की लिस्ट में फिल्म रामायण के हिंदी और इंग्लिश वर्जन शामिल है। फिल्म की रिलीज 5 नवंबर बताया गया है। हिंदी वर्जन का रनटाइम 3 घंटे 15 मिनट बताया गया है और इंग्लिश वर्जन वाली रामायण का रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट। इसका मतलब ये माना जा रहा है कि रामायण का इंग्लिश वर्जन, हिंदी वर्जन से 30 मिनट छोटा है। हालांकि, रनटाइम को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। रामायण के हिंदी और इंग्लिश वर्जन में 30 मिनट के इस अंतर को गानों से जोड़ कर देखा जा रहा है। ऐसा हो सकता है कि मेकर्स ने इंग्लिश वर्जन से एकाध गाने को हटा दिया हो। इसकी पुष्टि होना बाकी है अभी।

रामायण का हो रहा है इंतजार

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। रणबीर भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की पहली झलक दिखा दी है गई है। एक्टर्स के चेहरों से भी पर्दा हटाया जा रहा है। इस फिल्म में रणबीर और साई पल्लवी के अलावा रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में होंगे। सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट की मानें तो रामायण के पहले पार्ट में सीता हरण से लेकर हनुमान एंट्री तक की कहानी दिखाई जाएगी। हनुमान और सुग्रीव सेना वाला हिस्सा दूसरे पार्ट में दिखाया जाएगा। राम और रावन के बीच की लड़ाई का हिस्सा भी दूसरे पार्ट में दिखाया जाएगा।

रामायण रिलीज डेट

रामायण का पहला पार्ट 5 नवंबर में रिलीज किए जाने की खबर है। यानी इस बार दिवाली पर रणबीर धमाका करने वाले हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट अगली दिवाली यानी साल 2027 में दस्तक देगा। फिल्म का इंतजार हो रहा है।

रणवीर कपूर की आने वाली फिल्में

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो रामायण के बाद एक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ विकी कौशल और आलिया भट्ट लीड रोल में होंगी। फिल्म की कहानी प्यार और जंग के बीच की होगी जिसे संजय लीला भंसाली ने करीब ढाई साल की मेहनत के बाद बनाकर तैयार किया है। ये फिल्म 21 जनवरी 2027 को थिएटर पर दस्तक देने वाली है। इसके बाद संदीप रेड्डी वांगा के साथ एनिमल पार्क और अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 भी शामिल है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN