Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/sd_1792499155645_h5jm_1792499155786_TgP9_e15dd739-5b9c-4b12-8523-14744c827c67_st6P.jpgरणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को अमेरिका में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आने वाले दिनों में कमाई बढ़ने वाली है।
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज में बस 15 दिन से भी कम का समय बचा है। ऐसे में आज दशहरा के मौके पर फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को दुनियाभर से अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की टिकटें बिक रही हैं। ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में भी फिल्म को रिलीज से पहले कमाई कर रही है। बताया जा रहा है कि एडवांस बुकिंग के पहले दिन ही ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 7.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
रणबीर कपूर की रामायण ने एडवांस बुकिंग में की इतनी कमाई
Films Discourse की रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में फिल्म की 41,395 टिकटें बिक चुकी हैं। इन तीनों देशों के बाजारों से कुल 7.30 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। हालांकि, विदेशों में अच्छे रिस्पॉन्स के बीच भारत में एडवांस बुकिंग में कमाई थोड़ी फीकी रही है। Sacnilk के मुताबिक, टिकटों से होने वाली कमाई के बंटवारे को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर के बीच सहमति नहीं बन पाई है। इसी वजह से मंगलवार, 20 अक्टूबर की सुबह तक देशभर के कुछ थिएटर में ही टिकटों की बुकिंग शुरू हो सकी है।
नॉर्थ अमेरिका में बिकी सबसे ज्यादा टिकटें
रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भारत के साथ विदेशी धरती पर भी कमाई करने की प्लानिंग की हुई है। उसका असर एडवांस बुकिंग के पहले दिन नजर आने लगा है। सबसे ज्यादा टिकटों की बिक्री नॉर्थ अमेरिका में हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां 29,257 टिकटों की बिक्री से 5.3 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं।ब्रिटेन में 7,882 टिकट बिकने से करीब 1.3 करोड़ रुपये और ऑस्ट्रेलिया में 4,256 टिकट बिक चुकी हैं। यहां से 68 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आईमैक्स और 3डी जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में दिखाई जाने वाली फिल्म की स्क्रीनिंग टिकटों की कीमत ज्यादा की गई है। नॉर्थ अमेरिका में एक एवेरेज टिकट की कीमत करीब 19 डॉलर, जबकि ब्रिटेन में लगभग 18 डॉलर बताई गई है।
रामायण 5 नवंबर को रही है रिलीज
बता दें, रणबीर कपूर की फिल्म रामायण वर्ल्डवाइड 5 नवंबर को रिलीज हो रही है। रामायण को विदेशी मंच पर पहुंचाने के लिए प्रोड्यूसर और फिल्म की कास्ट ने कड़ी मेहनत की है। नितेश तिवारी ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हो रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




