Home rss business hindi रविवार को खुला रहेगा बैंक, हड़ताल से पहले SBI ने भी दी...

रविवार को खुला रहेगा बैंक, हड़ताल से पहले SBI ने भी दी ग्राहकों को बड़ी राहत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bank Strike: सरकारी बैंकों में काम कर रहे कर्मचारियों से जुड़े कई संगठनों ने 28 से 30 सितंबर को हड़ताल बुलाई है। ऐसे में देश भर में काम-काज प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। इस प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए सरकार ने 27 सितंबर, रविवार को देश भर के बैंकों को खोलने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी एटीएम से जुड़ा एक फैसला लिया है। जिससे ग्राहकों को राहत मिलेगी।

क्या है वह सुविधा

SBI ने बताया कि 28 से 30 सितंबर को बैंक की सभी शाखाएं खुली रहेंगी। हालांकि, कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शायद काम-काज सामान्य दिनों की तरह ना देखने को मिले।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि 28 से 30 सितंबर तक देश के किसी भी बैंक के एटीएम का प्रयोग पूरी तरह से फ्री रहेगा। यानी ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क एसबीआई के ग्राहकों को नहीं देना होगा। इसका मतलब साफ है कि ग्राहक अपनी जरूरत का पैसा एटीएम से निकाल पाएंगे। इसके साथ ही देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि हड़ताल से पहले अपने जरूरी काम को पूरा कर लें।

हड़ताल के समय भी एटीएम, योनो, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, वाट्सएप बैंकिंग और 24×7 कॉन्टैक्ट सेंटर सर्विसेज की सुविधाओं को कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह सामान्य दिनों की तरह चलता रहेगा।

संगठनों ने किया रविवार के काम-काज का विरोध

सरकार ने कहा है कि हड़ताल से पहले 27 सितंबर को बैंक सामान्य दिनों की तरह ही खुलेंगे। NOBW, NOBO, AIGBWO सहित अन्य संगठनों ने वित्त सचिव से मुलाकात की है। मुद्दों पर चर्चा है। इस मीटिंग में 27 तारीख के दिन बैंक खोलने पर कड़ा विरोध जताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार सरकार से यह फैसला वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। या उसके विकल्प के तौर पर रविवार के दिन काम करने वाले कर्मचारियों को दो दिन की सैलरी और एक दिन की छुट्टी देने की मांग भी संगठनों ने की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN