Home rss sports hindi राजस्थान और लखनऊ के बीच बड़ी अदला-बदली, मोहम्मद शमी 2 करोड़ के...

राजस्थान और लखनऊ के बीच बड़ी अदला-बदली, मोहम्मद शमी 2 करोड़ के घाटे में RR से जुड़े, सैम करन पहुंचे LSG

7
0

Source :- KHABAR INDIATV

IPL 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। IPL रिटेंशन के ऐलान से पहले राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बड़ा ट्रेड देखने को मिला है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आएंगे, जबकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते दिखाई देंगे। इन दोनों के अलावा बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ की टीम भी बदल गई है।

मोहम्मद शमी 8 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स से जुड़े

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया है। लखनऊ ने शमी को 10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन अब वह 8 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर राजस्थान की टीम का हिस्सा होंगे। शमी के आने से राजस्थान रॉयल्स का गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत होगा। शमी के पास IPL में खेलने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने अब तक 132 मुकाबलों में 145 विकेट अपने नाम किए हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की स्विंग और शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता राजस्थान के लिए अहम साबित हो सकती है।

एम सिद्धार्थ भी राजस्थान की टीम में शामिल

शमी के साथ बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ भी लखनऊ सुपर जायंट्स से राजस्थान रॉयल्स में चले गए हैं। सिद्धार्थ को उनकी मौजूदा 75 लाख रुपये की फीस पर ट्रेड किया गया है। वह अपनी सटीक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। सिद्धार्थ 2024 से लखनऊ के साथ थे। इस दौरान उन्होंने 9 मैच खेले, जिसमें 9 विकेट अपने नाम किए।

सैम करन अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे

दूसरी ओर, इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन राजस्थान रॉयल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं। लखनऊ ने उन्हें उनकी मौजूदा 2.4 करोड़ रुपये की फीस पर ट्रेड किया है। करन IPL में अब तक 59 विकेट लेने के साथ 997 रन भी बना चुके हैं। गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने की क्षमता रखने वाले करन T20 क्रिकेट में धाकड़ ऑलराउंडर के तौर पर पहचाने जाते हैं। उनके आने से लखनऊ की टीम को ऑलराउंडर के रूप में एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK एक और क्रिकेट मुकाबले की तैयारी, कब से शुरू होगा एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट, सुबह जल्दी लाइव के लिए हो जाइए तैयार

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV