Home rss business hindi राधाकिशन दमानी की अगुवाई वाली कंपनी ने जारी किया Q2 रिजल्ट, नेट...

राधाकिशन दमानी की अगुवाई वाली कंपनी ने जारी किया Q2 रिजल्ट, नेट प्रॉफिट 8.5% बढ़ा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Avenue Supermarts Q2 Results: एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने तिमाही नतीजों की जानकारी दी है
  • कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 8.5 प्रतिशत बढ़ा है
  • कंपनी की इनकम में भी बढ़ोतरी हुई है

Avenue Supermarts Q2 Results: राधाकिशन दमानी की अगुवाई वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। डी मार्ट की पैरेंट कंपनी ने आज 10 अक्टूबर को दूसरे क्वार्टर के रिजल्ट की जानकारी दी है। इस कंपनी ने बताया है कि जुलाई से सितंबर के दौरान 742.98 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 8.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कंपनी की आय में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि दूसरी तिमाही के दौरान कुल 19657.50 करोड़ रुपये का इनकम हुई है। जोकि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी का EBITDA दूसरे क्वार्टर में 14.70 प्रतिशत के सालाना इजाफे के बाद 1393 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 1214 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, तिमाही दर तिमाही के आधार पर EBITDA मार्जिन 7.3 प्रतिशत से घटकर 7.1 प्रतिशत के स्तर पर आ गया है। वहीं, टैक्स भुगतान के बाद प्रॉफिट 4.1 प्रतिशत से घटकर 3.8 प्रतिशत पर आ गया है।

कंपनी ने खोले 15 नए स्टोर

इस कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान 15 नए स्टोर खोले हैं। 30 सितंबर 2026 तक कंपनी के स्टोर की संख्या 518 हो गई थी। बता दें, इस फाइनेंशियल ईयर में अबतक 18 नए स्टोर ओपन किए जा चुके हैं।

पहली छमाही में कैसा रहा है प्रदर्शन

इस वित्त वर्ष के पहले 6 महीने के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 1603 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 1458 करोड़ रुपये रहा था। पहली छमाही में कंपनी का रेवन्यू 38439 करोड़ रुपये रहा है। साल दर साल की तुलना में 16.40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

शेयरों का प्रदर्शन अच्छा नहीं (Avenue Supermarts Q2 result)

पिछले एक महीने में एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयरों की कीमतों में 5.63 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक का दाम 20 प्रतिशत गिरा है। 1 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 18 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 11.80 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में अधिक है।

5 साल पहले शेयरों को खरीदकर होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 20 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN