Home BUSINESS NEWS HINDI राधाकिशन दमानी की कंपनी के शेयर धड़ाम, बाजार को नहीं भाया कंपनी...

राधाकिशन दमानी की कंपनी के शेयर धड़ाम, बाजार को नहीं भाया कंपनी का बिजनेस परफॉर्मेंस

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी के मालिकाना हक वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर शुक्रवार को बाजार खुलते ही बिखर गए हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 4 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 3983.05 रुपये पर जा पहुंचे हैं। एवेन्यू सुपरमार्ट्स, रिटेल चेन डीमार्ट (DMart) ऑपरेट करती है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उम्मीद से कमजोर बिजनेस अपडेट के बाद कंपनी के शेयरों में यह गिरावट देखने को मिली है। कमजोर परफॉर्मेंस के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने कंपनी के स्टॉक पर अपना सतर्कता भरा नजरिया बनाए रखा है।

फंड जुटाने की तैयारी में है कंपनी
राधाकिशन दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने बताया है कि 30 जून 2026 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 18,343.5 करोड़ रुपये रहा है। रिटेल चेन डीमार्ट चलाने वाली कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 15.1 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 15,932.1 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कंपनी ने 3 स्टोर्स ऐड किए हैं और इसके स्टोर्स की कुल संख्या बढ़कर 503 पहुंच गई है। वहीं, सालाना आधार पर कंपनी का स्टोर नेटवर्क 18.6 पर्सेंट बढ़ गया है। कंपनी ने 11 जुलाई को अपनी बोर्ड मीटिंग बुलाई है, जिसमें डेट सिक्योरिटीज के इश्यूएंस के जरिए फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा।

कंपनी के शेयरों को मिला है 3100 रुपये का प्राइस टारगेट
ब्रोकरेज हाउस गोल्डमैन सैक्स ने एवेन्यू सुपरमार्ट्स पर सेल (Sell) रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 4000 रुपये का प्राइस टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि मार्च 2026 तिमाही के आखिर में ठीक-ठाक संख्या में स्टोर्स जोड़ने और FMCG प्रॉडक्ट्स के लिए अनुकूल इनफ्लेशन एनवायरमेंट के बावजूद पहली तिमाही में रेवेन्यू ग्रोथ सुस्त रही है। विदेशी ब्रोकरेज हाउस मैक्वेरी (Macquarie) ने भी एवेन्यू सुपरमार्ट्स पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखी है और कंपनी के शेयरों के लिए 3100 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने जून तिमाही के सेल्स परफॉर्मेंस को निराशाजनक बताया है। मैक्वेरी ने कहा है कि रेवेन्यू ग्रोथ और स्टोर एडिशंस दोनों ही उम्मीद से कमजोर रहे हैं।

कंपनी के शेयरों पर क्या है एनालिस्ट्स का रुख
ब्लूमबर्ग डेटा के मुताबिक, एवेन्यू सुपरमार्ट्स का कवरेज करने वाले 31 एनालिस्ट्स में से 10 ने कंपनी के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। वहीं, 12 एनालिस्ट्स ने कंपनी के शेयरों को होल्ड रेटिंग दी है। जबकि 9 ने कंपनी के शेयरों को सेल रेटिंग बनाए रखी है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है। ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टैनली ने एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयरों पर ओवरवेट रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 5083 रुपये का प्राइस टारगेट दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN