Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर की फिसली जुबान, अनजाने में...

रामायण का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर की फिसली जुबान, अनजाने में कह दी ये बड़ी बात

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/03/1200x900/rrk_1793709256516_0TWb_1793709265132_bl5d_8b7db0df-0de1-4352-9adf-e49f478119bb_Z2iK.jpg

रामायण की फिल्म रामायण का खूब जोर-शोर से प्रमोशन किया जा रहा है। अब रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म को लेकर एक शॉकिंग अपडेट दे दिया है।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हो रही है। रामायण के 2 पार्ट बन रहे हैं यह तो कन्फर्म था, लेकिन अब हाल ही में रणबीर ने कुछ ऐसा कह दिया कि तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा होने लगी है। अब रणबीर ने ऐसा क्या कहा है ये हम आपको बताते हैं।

रणबीर ने क्या कह दिया

रणबीर ने रिव्यू नेशन से बात करते हुए कहा, ‘मैंने पार्ट 2 की पहले ही 50 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली है। हम शूटिंग के प्रोसेस में ही हैं। यहां तक कि जब हम दूसरा या तीसरा पार्ट पूरा कर लें, अगर ऐसा कोई है तो। मुझे नहीं लगता कि ये हमें कभी छोड़ेगा। ये लाइफटाइम का मौका है चाहे जो भी रिजल्ट हो। यह करियर को तय करने वाली नहीं बल्कि लाइफ को तय करने वाली चीज है।’

लोगों के रिएक्शन

अब रणबीर के इस स्टेटमेंट के बाद लोग यही सवाल कर रहे हैं कि क्या अब रामायण का तीसरा पार्ट भी आ रहा है। वहीं कुछ का कहना है कि रणबीर ने बड़ा स्पॉइलर दे दिया है। वहीं एक ने सवाल किया कि वो लोग रणबीर के इस पार्ट को ट्रिम कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, ऐसा क्यों?

रामायण के बारे में जानें

रामायण को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण, यश ने रावण और सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है।

वहीं इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, कुणाल कपूर समेत अन्य भी कई स्टार्स हैं।

4000 करोड़ की फिल्म

फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद एक पॉडकास्ट में कहा था कि फिल्म का टोटल बजट 4000 करोड़ है। इस बजट के साथ फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म है।

रणबीर नहीं थे फिल्म के लिए तैयार

रणबीर ने फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाया है। रणबीर ने खुद बताया था कि वह पहले इस रोल के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन फिर राहा का जन्म हुआ। इसके बाद उनकी सोच बदल गई। रणबीर ने कहा कि ये उनकी लाइफ का सबसे प्यारा कोइन्सिडेंस था।

वहीं फैंस अब रणबीर को राम के किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं यश को रावण देखने के लिए भी फैंस बेताब हैं। उनके लुक की काफी तारीफ हो रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN