Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘रामायण’ का एडवांस बुकिंग में दबदबा, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी फिल्म?...

‘रामायण’ का एडवांस बुकिंग में दबदबा, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी फिल्म? प्री-सेल में कमाई 70 करोड़ के नजदीक

2
0

Source :- KHABAR INDIATV

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही हर तरफ सुर्खियों में है। फिल्म की रिलीज को अभी 2 दिन बाकी हैं और मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का एक नया प्रोमो जारी किया है। दूसरी तरफ फिल्म की टिकट की बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है और एडवांस बुकिंग में भी दर्शकों की दिलचस्पी साफ नजर आ रही है। ये फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यानी अब इस फिल्म की रिलीज को मात्र 2 ही दिन बचे हैं और जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, बुकिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज को अभी 2 दिन बचे हैं और भारत में इसकी कमाई 70 करोड़ के पास पहुंच गई है। अब देखना होगा कि क्या यह फिल्म पिछले दो दशकों में दिवाली से पहले रिलीज हुई हिंदी फिल्मों की एडवांस बुकिंग का नया रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं।

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग

‘रामायणः पार्ट 1’ के एडवांस बुकिंग के आंकड़ों की बात करें तो इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग में 58.74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बिना ब्लॉक सीट्स के इसकी कमाई 55.63 करोड़ हो गई है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म को द्रशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 2 नवंबर तक फिल्म के 17.95 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे। खास बात तो ये है कि अब तक 75 शो हाउसफुल हो चुके हैं, जिनमें से 13 शो सोल्ड आउट हो चुके हैं।

पहले दिन 100 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन को लेकर उम्मीदें जताई जा रही हैं कि ये पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा जरूर पार कर लेगी।  हालांकि, दिवाली से पहले लोगों की व्यस्तता शुरुआती कारोबार को प्रभावित कर सकती है, लेकिन 9 नवंबर के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। यह काफी हद तक फिल्म को मिलने वाली प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा। फिल्म की अब तक की कुल वैश्विक कमाई की बात करें तो फिल्म ने विदेशों में एडवांस बुकिंग से 3.9 मिलियन डॉलर की कमाई की है। भारत में फिल्म की अब तक की कमाई को मिला दें, तो ‘रामायणः पार्ट 1’ की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग से कुल कमाई लगभग 75 करोड़ रुपये हो जाती है।

दो भागों में रिलीज होगी ‘रामायण’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने किया है। फिल्म में विजुअल इफेक्ट्स का काम आठ बार ऑस्कर जीत चुके स्टूडियो DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से तैयार किया गया है। ‘रामायण’ को दो भागों में दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। पहला भाग 5 नवंबर को रिलीज होगा और दूसरे के दिवाली 2027 पर रिलीज होने की संभावना है।

क्या ‘रामायण’ रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास?

फिल्म की एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े निश्चित रूप से उत्साह बढ़ाने वाले हैं। टिकटों की बिक्री और अलग-अलग थिएटर चेन से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया ने इसकी रिलीज को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं। हालांकि, एडवांस बुकिंग के आंकड़े और वास्तविक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अलग-अलग होते हैं। फिल्म की असली सफलता का फैसला रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ से होगा। ऐसे में अब  सबकी निगाहें 5 नवंबर पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि प्रभु श्रीराम की यह भव्य सिनेमाई गाथा दिवाली से पहले बॉक्स ऑफिस का नया इतिहास रच पाती है या नहीं।

ये भी पढ़ेंः ‘रामायण’ में छोटे रावण की एंट्री ने चौंकाया, 16 हजार करोड़ के मालिक के बेटा राघव मल्होत्रा करेंगे यश का यंग रोल

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV