Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/26/1200x900/Ramayana_2026_26_09_1790444695268_ykjz_1790444701895_OBkv_48e3b8db-ed5e-4754-9479-4b35eaabb6cf_5Mi6.pngरणबीर कपूर की रामायण के दो नए पोस्टर रिलीज हुए हैं। एक पोस्टर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे पोस्टर में यश नजर आ रहे हैं।
नितेश तिवारी की रामायण की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, फिल्म की टीम प्रमोशन में व्यस्त हो गई है। आज फिल्म प्रमोशन के लिए एक बड़ा इवेंट हुआ। इस इवेंट के बाद फिल्म के दो नए पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए गए हैं। इन पोस्टर्स पर सोशल मीडिया यूजर्स के तगड़े रिएक्शन सामने आए हैं।
रामायण का पोस्टर रिलीज
The World Of Ramayana ने ये दो पोस्टर शेयर किए हैं। पहले पोस्टर में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता) और रवि दुबे (लक्ष्मण) नजर आ रहे हैं। पोस्टर में रणबीर कपूर और रवि दुबे धनुष लिए नजर आ रहे हैं। वहीं साई पल्लवी ऑरेंज साधारण साड़ी में नजर आ रही हैं।
रणबीर को लोगों ने बताया परफेक्ट राम
इस पोस्टर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- बहुत ही खूबसूरत पोस्टर है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जय श्री राम। एक ने कहा- पोस्टर देख कर लग रहा है कि रणबीर ही परफेक्ट राम हैं। इस पोस्टर पर अर्जुन बिजलानी और रवि दुबे की पत्नी सरगुन मेहता ने भी कमेंट किया है। सरगुन मेहता ने इविल आई इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दी है।
रावण का पोस्टर भी हुआ रिलीज
फिल्म के दूसरे पोस्टर में साउथ के सुपरस्टार यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। यश इस पोस्टर में काफी ज्यादा प्रभावशाली लग रहे हैं। पोस्टर में रावण की सोने की लंका की झलक भी दिख रही है। यश के सिर पर विशाल मुकुट है। वहीं, वो गोल्डन और डार्क मरून आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा गया- तीनों लोकों के राजा, रावण।
रावण के पोस्टर ने लगाई ‘आग’
यश के पोस्टर ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। एक यूजर ने लिखा- आखिरकार मार्केटिंग टीम को होश आया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सुपरस्टार यश, इनका ऑरा कोई मैच नहीं कर सकता है। एक ने लिखा- रामायण में यश का होना ही इस फिल्म की किस्मत चमकाएगा। बहुत सारे यूजर्स ने आग वाला इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पोस्टर्स में दी गई हैं ये जानकारी
रामायण के इन दोनों पोस्टर्स में फिल्म से जुड़ी जानकारी लिखी गई है। पोस्टर पर बड़ा-बड़ा रामायण लिखा है। उसके नीचे लिखा है- हमारा सच, हमारा इतिहास। रामायण के ऊपर फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का नाम लिखा है। वहीं, रामायण के नीचे फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी का नाम लिखा है। पोस्टर के नीचे की तरफ लिखा है- पार्ट 1 सिनेमाघरों में। दिवाली 2026। दुनियाभर में।
फिल्म को ग्लोबल लेवल तक पहुंचाने की पूरी तैयारी
रामायण को ग्लोबल लेवल तक पहुंचाने के लिए मेकर्स कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आज रामायण के प्रमोशनल इवेंट में अमेरिकी यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट को बुलाया गया था। मिस्टर बीस्ट दुनिया के सबसे अमीर यूट्यूबर हैं। इवेंट में मिस्टर बीस्ट का स्वाग ढोल के साथ किया गया। इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में एक में मिस्टर बीस्ट जय श्री राम का नारा लगाते नजर आ रहे हैं।
इस इवेंट में रणबीर कपूर मिस्टर बीस्ट को भगवान राम के महत्व के बारे में भी समझाते नजर आए। इतना ही नहीं, रणबीर ने इवेंट में ‘शिव धनुष’ भी उठाया। इवेंट में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, रवि दुबे, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा भी नजर आए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




