Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/08/1200x900/ramayana_1786155187782_1786155204536_08263a83-1865-45fc-be6c-7a304c86b13a.jpgरणबीर कपूर की फिल्म रामायण की रिलीज डेट को लेकर अब बड़ा ट्विस्ट आया है। फिल्म भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होने वाली है। जानें कब होगी भारत में रिलीज।
रामायण का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फैंस को अब बस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। हालांकि हाल ही में पता चला था कि फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होगी, लेकिन भारत में फैंस को और इंतजार करना होगा। दरअसल, फिल्म पहले इंटरनेशनली रिलीज होगी और 2 दिन बाद भारत में।
रामायण के प्रोड्यूसर ने बताया भारत में कब रिलीज होगी मूवी
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद इस बात को कन्फर्म किया है। नमित ने एनडीटीवी से बात करते हुए बताया कि रामायण, इंटरनेशनली 6 नंबर को रिलीज होगी। वहीं भारत में फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी।
नमित ने कहा, ‘हम फिल्म को इंटरनेशनली 6 नवंबर को रिलीज कर रहे हैं। इंटरनेशनल डिस्ट्रिब्यूटर्स फ्राइडे के स्टैंडपॉइंट से काम करते हैं यही वजह है कि फिल्म को वहां 6 नवंबर को रिलीज कर रहे हैं। लेकिन भारत में हमारा टारगेट फिलहाल दिवाली रिलीज है।’
दिवाली के दिन थिएटर में आएगी रामायण
इसका मतलब इंटरनेशनल ऑडियंस रामायण को 6 नवंबर शुक्रवार को देख लेगी और भारत की ऑडियंस रविवार को, दिवाली पर।
रामायण को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाना है
नमित इस फिल्म को ग्लोबली ग्रैंड तौर पर रिलीज करना चाहते हैं। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा था, ‘पिछले हफ्ते ट्रेलर रिलीज हुआ था और इसे 5 दिन में बिलियन व्यूज मिल गए हैं जो कि भारत के लिए एक बड़ा मोमेंट है। हमें जो प्यार मिल रहा है पूरी दुनिया से उससे हम काफी खुश हैं। हमारा सपना है रामायण को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने का।’
सोनी पिक्चर्स के साथ पार्टनरशिप
नमित ने बताया कि फिल्म का सोनी पिक्चर्स के साथ पार्टनरशिप है जो इंटरनेशनल डिस्ट्रिब्यूशन देख रहा है। वह बोले, ‘सोनी पिक्चर्स के साथ हमारी पार्टनरशिप से हम उम्मीद कर रहे हैं कि रामायण बतौर ग्लोबल फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। हम अपना बेस्ट कर रहे हैं रामायण को दुनियाभर में पहुंचाने के लिए। आप अपना प्यार और सपोर्ट हमें दें और हमारी पूरी कोशिश है कि आपको निराश नहीं करेंगे।’
रामायण की कास्ट
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण में रणबीर कपूर-राम, रवि दुबे-लक्ष्मण, सनी देओल-हनुमान, साई पल्लवी-सीता, यश-रावण का किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, इंदिरा कृष्णन हैं।
इस दिवाली पर फिल्म का पहला पार्ट रिलीज होगा। वहीं रामायण का दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म की बजट की बात करें तो दोनों पार्ट को मिलाकर फिल्म 4000 करोड़ के बजट में बनी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


