Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण के 39 साल बाद अरुण गोविंल संग काम करने पर दीपिका...

रामायण के 39 साल बाद अरुण गोविंल संग काम करने पर दीपिका चिखलिया बोलीं- इतने सालों से मैं उन्हें…

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/09/1200x900/dpa_1794226355158_XwiZ_1794226362167_HHcu_52842b1e-132c-470b-b3cd-1e99d584f09e_qsy1.jpg

दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल रामायण शो करने के 39 साल बाद अब दोबारा नोटिस फिल्म में साथ काम किए हैं। फैंस दोनों को साथ देखकर काफी खुश हैं।

रामानंद सागर के पॉपुलर शो रामायण में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने राम और सीता का किरदार निभाया था। अब 39 साल बाद दोनों फिर एक बार साथ आए हैं फिल्म नोटिस के लिए। अब दीपिका ने फिल्म मूवी को लेकर बात की और अरुण के साथ दोबारा काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में भी शेयर किया।

फिल्म में अरुण संग सीन को लेकर बोलीं दीपिका

दीपिका ने कहा कि मेरे फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि मुझे कई मैसेज, डीएम और इंस्टाग्राम पर आ रहे हैं। उन्होंने देखी और इसे पसंद भी किया है। उन्हें वो सीन काफी पसंद किया जहां मैं अरुण जी को कह रही हूं कि दवाई ले लीजिए और जब शुरुआत में मैंने उनके पैर छुए। तो इन दोनों सीन को काफी पसंद किया गया है। उन्हें फिल्म काफी पसंद आई है और मुझे लगता है ये अच्छा कर रही है।

अरुण के साथ काम करने पर बोलीं

अरुण के साथ काम करने पर दीपिका ने कहा, ‘सच कहूं तो मैं काफी कम्फर्टेबल थी क्योंकि मैं उन्हें सालों से जानती हूं। अपनी लाइफ के ज्यादातर समय तक मैं उन्हें जानती हूं और काम किया है। मेरी तरफ से एक लंबा ब्रेक रहा क्योंकि मैं काम नहीं कर रहा था। लेकिन जब मैंने दोबारा काम शुरू किया तो हम इवेंट्स कर रहे थे। मेरी तरफ से एक लंबा ब्रेक रहा क्योंकि मैं काम नहीं कर रही थी। लेकिन जब मैं वापस आई काम पर तो हम इवेंट्स कर रहे थे। बेशक कोई भी इवेंट हमेशा सिर्फ एक दिन या कुछ घंटों का ही होता है। लेकिन जब भी हम बात करते हैं तो मुझे लगता है कि बातचीत बहुत कम्फर्टेबल से आगे बढ़ती है।’

दीपिका बोलीं बड़े बजट की नहीं लेकिन सच्चाई से बनी फिल्म है

दीपिका ने आगे कहा, ‘जब वो लोग मेरे पास फिल्म लेकर आए तो मैं काफी कॉन्फिडेंट थी कि वो अच्छी फिल्म बनाएंगे। मैं खुश हूं कि इसका मैं हिस्सा हो पाई। ये बड़े बजट की फिल्म नहीं थी। लेकिन ये काफी अच्छी फिल्म है। मुझे प्लॉट काफी पसंद आया। जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि फिल्म कितनी सच्चाई के साथ बनी है। ये सिंपल फिल्म है जिसमें इमोशन्स, रेलगुर लोग हैं और कैसे सिस्टम से लड़े। मुझे लगता है ये काफी शानदार है।’

दीपिका को नहीं मिलते ज्यादा ऑफर

आखिर में दीपिका ने कहा, ‘मैं सच कहूं मुझे फिल्मों के ज्यादा ऑफिर नहीं आए और अगर फिल्म के ऑफर मिलते तो वो वन सीन होते या वन डे वर्क होता जो मैं नहीं करना चाहती। मेरा भी था कि मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगी जो मेरी सीता की इमेज को ओवरस्टेप करे। ऐसा नहीं करूंगी जहां गाली देना हो, स्मोकिंग सीन नहीं करूंगी या स्लीवलेस कपड़े नहीं पहनूंगी। मैं एक वकील, जज का रोल या पुलिस इंस्पेक्टर का रोल कर सकती हूं। उम्मीद है कि नोटिस फिल्म के जरिए मेरे करियर में बदलाव आए और मैं अच्छा काम करूं।’

नोटिस की बात करें तो फिल्म को प्रदीप गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। आदित्य प्रताप सिंह ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म वेव्स ओटीटी में 6 नवंबर को स्ट्रीम हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN