Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण के लिए रणबीर रोज खुद को याद दिलाते थे यह बात,...

रामायण के लिए रणबीर रोज खुद को याद दिलाते थे यह बात, बोले- यह मेरे लिए सिर्फ रोल नहीं बल्कि…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/29/1200x900/Ranbir_Kapoor_in_RamA_1790686371587_Fv1j_1790686376931_J4Jq_b1c34656-1f2c-4307-b419-d79bd640e081_GzPS.jpg

रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म रामायण को लेकर इंटरनेट पर जबरदस्त बज बना हुआ है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह रणबीर के लिए कितनी बड़ी चुनौती थी।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर और सई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में गिनी जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर ने राम का किरदार निभाया है और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। रणबीर कपूर ने हाल ही में एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो में बताया कि यह किरदार निभाना उनके लिए किसी नॉर्मल असाइनमेंट लेने जैसा नहीं था। रणबीर कपूर ने कहा कि यह किरदार निभाने के दौरान वह हर रोज खुद को एक चीज याद दिलाया करते थे।

सिर्फ आम किरदार नहीं है राम का रोल

रणबीर कपूर ने एक BTS वीडियो में बताया कि भगवान श्रीराम की सबसे बड़ी शक्ति उनकी ताकत नहीं बल्कि उनका माफ कर देने वाला उदार दिल था। रणबीर कपूर ने कहा- प्रभु श्रीराम की सबसे बड़ी शक्ति उनके तीर और धनुष नहीं थे। यह उनका क्षमा भाव था। यह सिर्फ रोल नहीं है। ऐसा नहीं है कि मुझे एक फिल्म ऑफर हुई है और रोल एक्साइटिंग है। यह एक जिम्मेदारी है।” रणबीर कपूर ने इस किरदार को सादगी और विश्वास के साथ निभाने के महत्व पर भी बात की। रणबीर कपूर ने कहा कि वह रोज खुद को याद दिलाते थे कि उनके लिए लक्ष्य खुद को इस किरदार के लिए सही साबित करना नहीं था।

यहां आकर अटक जाती हैं सारी चीजें

रणबीर कपूर ने कहा, “सारी चीजें आकर प्रभु राम का किरदार निभा रहे शख्स के विश्वास और उसकी सादगी पर ठहर जाती हैं। हर रोज मैं खुद को यह याद दिलाया करता था कि मेरा काम खुद को इस किरदार के लिए सही साबित करना नहीं है। मेरा काम खुद को लोगों के उस भरोसे के लिए सही साबित करना है, जो उनका इस कहानी में है।” इसी फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अरुण गोविल दशरथ का किरदार निभाते नजर आएंगे। टीवी शो रामायण में राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल भी रणबीर की तारीफ करते दिखे। अरुण गोविल ने कहा कि उन्होंने रणबीर कपूर में वो चीजें नोटिस की हैं, जिन्हें वो प्रभु राम के गुणों में गिना करते थे।

इस किरदार को लेकर बना हुआ है बज

इसी साल दिवाली के आसपास रिलीज होने जा रही फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर और सई पल्लवी के अलावा सुपरस्टार यश रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान जी के किरदार में सभी का ध्यान खींचने वाले हैं। मेकर्स ने फिल्म के ज्यादातर किरदारों का लुक रिवील कर दिया है, लेकिन अभी तक सनी देओल का हनुमान जी वाला लुक रिवील नहीं किया है। देखना यह होगा कि आखिर मेकर्स किस तरह सनी देओल को फिल्म के पार्ट-2 के लिए बज क्रिएट करने के लिए इस्तेमाल करने वाले हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN