Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण ने रच दिया इतिहास, बनी सबसे तेज 1000 करोड़ कमाने वाली...

रामायण ने रच दिया इतिहास, बनी सबसे तेज 1000 करोड़ कमाने वाली तीसरी फिल्म, कितने दिन में कर दिखाया ये कारनामा?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/12/1200x900/Golden_Ramayana_Ensemble_Poster_1794224845066_tPz0_1794488286005_G6ed_1794488286145_hgUw_479b3cc7-12f9-4453-8d7d-f3738e773841_5hXp.png

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने 8 दिन में ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे जानकर आप भी तारीफ करेंगे।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इन दिनों काफी चर्चा में है। 5 नवंबर को रिलीज हुई रामायण शानदार कमाई कर रही है और एक से बड़ी एक उपलब्धि अपने नाम कर रही है। अब फिल्म ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। फिल्म ने ना सिर्फ भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है बल्कि विदेश में भी अपना जलवा दिखा रही है। रामायण अब 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। इसी के साथ फिल्म 1000 करोड़ क्लब में जल्द शामिल होने वाली तीसरी फिल्म बन गई है।

बता दें कि रामायण ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 128 करोड़ की कमाई की थी। पहले दिन इतनी कमाई के बाद रामायण ने ओपनिंग वीकेंड के चौथे दिन पर 507 करोड़ की कमाई की थी।

रामायण का कमाल

असली कमाल तो सोमवार से शुरू हुआ जब फिल्म ने गोवर्धन पूजा और भाई दूज की छुट्टियों में उछाल पकड़ी। लगातार 2 दिनों तक फिल्म ने 150-150 करोड़ रुपये की कमाई की। बुधवार को फिल्म ने 7 दिन में 935 करोड़ की कमाई कर ली। इसके बाद गुरुवार के लिए भारत में एडवांस बुकिंग से 29 करोड़ और विदेशों से लगभग 1.5 मिलियन डॉलर की कमाई जुड़ गई जिससे गुरुवार की शुरुआत तक कुल कमाई लगभग ₹980 करोड़ हो गई। ट्रेड एस्टीमेट्स के मुताबिक, गुरुवार को हुई स्पॉट बुकिंग के दम पर रामायण ने देर दोपहर तक ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और थिएटर में अपने 8वें दिन इस क्लब में शामिल हो गई।

रामायण से आगे कौनसी फिल्म

रामायण से आगे इस लिस्ट में बाहुबली और दंगल है जिन्होंने कम समय में 1000 करोड़ कमाए थे। बाहुबली द कन्क्लूजन इस लिस्ट में नंबर 1 पर है। इस फिल्म ने 1 हफ्ते में 1000 करोड़ कमा लिए थे। दंगल फिल्म इस लिस्ट में दूसरी नंबर पर है। दंगल, चीन में देरी से रिलीज हुई थी और उसी दौरान फिल्म इस लिस्ट में आ गई थी। इसके बाद 8 और भारतीय फिल्में 1000 करोड़ में शामिल हुई थीं, रामायण वहीं 11वीं फिल्म है। हालांकि रामायण इस मुकाम तक पहुंचने वाली तीसरी सबसे तेज फिल्म है जिसने आठ दिनों में यह उपलब्धि हासिल की।

रामायण के बारे में जानें

रामायण के बारे में बता दें कि इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था। वहीं नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया। फिल्म में रणबीर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण, यश ने रावण और सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN