Home Latest news ताज़ा खबर ‘राहुल गांधी को अल्जाइमर है, तभी वो आधे-आधे घंटे में बिगड़ते हैं’,...

‘राहुल गांधी को अल्जाइमर है, तभी वो आधे-आधे घंटे में बिगड़ते हैं’, महाराष्ट्र के मंत्री बावनकुले का दावा

5
0

Source :- INDIATV NEWS

महाराष्ट्र के रेवेन्यू मिनिस्टर चंद्रशेखर बावनकुले ने लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर विवादास्पद टिप्पणी की है। बावनकुले ने कहा कि राहुल गांधी को अल्जाइमर हुआ है, आधे-आधे घंटे में वो बिगड़ते हैं। कभी संघ पर जाते हैं, कभी प्रधानमंत्री पर जाते हैं। 5 मिनट में कहां जाएंगे नहीं पता, ऐसा लगता है यह बीमारी के कारण होता है। जानिए मंत्री बावनकुले ने और क्या-क्या कहा।

भारत में 2047 तक रहेगा NDA

चंद्रशेखर बावनकुले ने सांसद संजय राउत की तरफ से गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी पर कहा कि 2047 तक भारत में एनडीए रहेगा। पूरे बहुमत के साथ रहेगा। इन बोलने वालों की उम्र खत्म हो जाएगी लेकिन एनडीए चलता रहेगा। दरअसल, संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि यूसीसी लागू करने के लिए अमित शाह उस समय तक मंत्री रहेंगे ही नहीं।

राहुल गांधी को अल्जाइमर हुआ है- बावनकुले

वहीं, राहुल गांधी की तरफ से संघ पर की गई टिप्पणी पर बोलते हुए चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राहुल गांधी को अल्जाइमर हुआ है। आधे-आधे घंटे में वो बिगड़ते हैं। कभी संघ पर जाते हैं, कभी प्रधानमंत्री पर जाते हैं। ऐसा लगता है यह बीमारी की वजह से होता है। बीमार लोगों को ज्यादा वैल्यू देने की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी कुछ भी बोलते हैं। थोड़ी देर जंतर-मंतर पर जाते हैं, कभी SIR के बारे में टिप्पणी करते हैं, कभी संघ पर बोलते हैं और कभी पीएम मोदी पर बोलते हैं। जनता ने इनको सुनना छोड़ दिया है।

सत्ता के लालच में एक साथ आए विपक्षी

इसके अलावा, इंडिया ब्लॉक की रैली के बारे में बोलते हुए महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले कहा कि 2024 में मुंबई में कितने हाथ खड़े थे। इंडिया अघाड़ी के 40 हाथ खड़े थे, लेकिन चुनाव के बाद कितने टुकड़े हो गए। कोई साथ में रहा। यह सभी सत्ता के लालच में आए हैं। सत्ता का लालच उनको एक जगह ले आता है। सत्ता नहीं है इसलिए बिखरे हुए हैं। जनता इनको 2029 में भी नहीं आने देगी। इससे पहले, एक बयान में चंद्रेशखर बावनकुले ने कहा था कि हमारे 5 पांडव काफी, कौरवों की फौज आपके पास है। ममता बनर्जी कौरवों की सियासत करती हैं, ये हम नहीं करते हैं। हमारे प्रधानमंत्री मोदी सच्चाई और ईमानदारी की राजनीति करते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘संजय राउत दिन मे सपना देखना बंद कर दें, 2047 तक BJP…’, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा बयान

SOURCE : INDIATV NEWS