Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रीति तिवारी ने बताया अपना स्ट्रगल, बोलीं- मिलती थी बस 25 हजार...

रीति तिवारी ने बताया अपना स्ट्रगल, बोलीं- मिलती थी बस 25 हजार पॉकेट मनी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/Rhiti_Tiwari_Struggle_Story_1790062030799_8hiK_1790062034011_VrMo_695867af-0792-4222-88e0-b54c63733559_AZhU.jpg

Bigg Boss 20 Manoj Tiwari daughter Rhiti Tiwari: मनोज तिवीरी की बेटी रीति तिवारी ने बताया कि उनके लिए जिंदगी इतनी आसान नहीं रही है, जैसी लोगों को बाहर से देखने पर नजर आती है।

बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं रीति तिवारी ने हाल ही में अपने परिवार में आए उतार चढ़ावों, भावनात्मक चुनौतियों और उन आर्थिक मुश्किलों के बारे में बात की, जो उन्होंने देखी हैं। एक्टर-सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी जब से शो में आई हैं, तभी से उन पर नेपोटिज्म और रईस परिवार से होने का आरोप लगता रहा है। रीति तिवारी इस बारे में बात करते हुए हाल ही में भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि वह अमीर पैदा नहीं हुई थीं। साथ ही उन्होंने उस स्ट्रगल के बारे में भी बताया जो उन्होंने मुंबई में रहकर किया है।

मिलती थी 25 हजार पॉकेट मनी

रीति तिवारी ने बताया, “मेरे पास प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेने के लिए पैसे नहीं थे। मेरे पिता ने मुझे पैसे नहीं दिए। ऐसा नहीं था कि मैंने जो मांगा मुझे मिल गया। मुझे 20-25 हजार रुपये पॉकेट मनी मिला करती थी। उतने पैसों में महीना काटना आसान नहीं होता था। कई बार मैं सिर्फ सुबह-शाम वड़ा पाव खाती थी, ताकि पेट भर जाए। मैं सिर्फ 500 रुपये का डीजल भरवाती थी, ताकि जितना जरूरी है उतना खर्चा हो। हर किसी को यही लगता है कि मैं बहुत बड़ी सी चांदी की चम्मच लेकर मुंह में लिए पैदा हुई हूं, लेकिन नहीं, मैं एक आम इंसान हूं, और यह मुश्किल है।”

पापा से साल में एक बार मिलतीं

रीति तिवारी ने उनके परिवार में आए उतार-चढ़ावों के बारे में भी बात की, जिसकी वजह से उन्हें भावनात्मक चुनौतियां झेलनी पड़ीं। माता-पिता के तलाक के बाद घर में बनी परिस्थितियों के बारे में बात करते हुए रीति तिवारी ने कहा, “मेरे माता-पिता के तलाक के बाद मेरे पापा मेरी जिंदगी से दूर हो गए थे। जब वह मुझे कॉल करते थे, तब भी मैं उनसे बात नहीं कर पाती थी, क्योंकि तब मेरे माता-पिता बहुत ज्यादा झगड़ा किया करते थे। मैं उनसे साल में बस एक बार मिला करती थी। फिर जब मैं 18-19 साल की हो गई, तो मैंने तय किया कि मैं अपने पिता के साथ वक्त बिताना चाहती हूं। उन्हें एक इंसान के तौर पर समझना चाहती हूं।”

मनोज ने साफ कर दी थी ये बात

रीति तिवारी ने कहा कि जब तक उन्हें यह जरूरत महसूस हुई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रीति तिवारी ने बताया कि उनके पिता ने जो कुछ भी पैसा, शोहरत, उपलब्धियां कमाई थीं, वो उनको नहीं मिलीं। उन्हें सिर्फ अपने पिता का नाम मिला। जिसकी वजह से उन्हें हर जगह इज्जत तो मिलती थी। लेकिन मनोज तिवारी ने उन्हें साफ कहा था कि वह करियर में उनकी कोई मदद नहीं करेंगे। ऐसा नहीं था कि मनोज तिवारी का कोई गलत मतलब था। रीति ने कहा- उनका मतलब था कि अगर तुम टैलेंटेड हो, तो तुम अपने आप सब कर लोगी।

नहीं चाहिए ऐसा लाइफ पार्टनर?

रीति तिवारी ने बिग बॉस 20 के सोमवार के एपिसोड में यह भी बताया कि उन्होंने अपनी मां को एक सिंगल पेरेंट के तौर पर स्ट्रगल करते देखा है। शायद यह चीज उन्हें भी विरासत में मिली है। सिंगर ने कहा कि उन्हें जिंदगी में बहुत कंट्रोलिंग लोग मिले हैं, वह नहीं चाहती हैं कि कोई उनकी जिंदगी पर इस हद तक पकड़ पा ले, कि उनकी जिंदगी में चीजें किस तरह होनी चाहिए ये फैसले भी लेने लगे। रीति ने कहा कि वह पैसे कमाना चाहती हैं, जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हैं और अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN