Home rss business hindi रेखा झुनझुनवाला का कंपनी में 5.3% हिस्सा, आज फिर से रिकॉर्ड हाई...

रेखा झुनझुनवाला का कंपनी में 5.3% हिस्सा, आज फिर से रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा शेयर

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Rekha Jhunjhunwala portfolio: रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan company ltd) के शेयरों का दाम आज फिर से रिकॉर्ड हाई के स्तर पहुंच गया है। बीएसई में स्टॉक 1 प्रतिशत की उछाल के साथ 5033.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई के स्तर पर पहुंचा है। यह टाइटन के शेयरोों का नया रिकॉर्ड हाई स्तर है। बता दें, इस स्तर पर पहुंचने के बाद टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में नरमी देखने को मिली। जिसके बाद स्टॉक का दाम गुरुवार की क्लोजिंग की तुलना 1 प्रतिशत लुढ़क गया। आज शुक्रवार को कंपनी तिमाही नतीजों का ऐलान करेगी।

शानदार रिजल्ट की उम्मीद

इंडस्ट्री को उम्मीदद है कि कंपनी का ज्वैलरी सेगमेंट का बिजनेस सालाना आधार पर 39 प्रतिशत बढ़ सकता है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार नेट इनकम में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव है। वहीं, रेवन्यू में 30 प्रतिशत का ग्रोथ संभव है।

कंपनी का जेम्स और ज्वैलरी बिजनेस 25.30 प्रतिशत बढ़ सकता है। Antique ने 5034 रुपये का टारगेट प्राइस टाइटन के शेयरों के लिए सेट किया है।

मल्टीबैगर है टाटा का यह स्टॉक

टाइटन कंपनी लिमिटेड के शेयरों का दाम इस साल अबतक 22.33 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल में टाटा ग्रुप के शेयरों की कीमतों में 45 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 1.28 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

दो साल में टाइटन कंपनी लिमिटेड के शेयरों का दाम 48 प्रतिशत और तीन साल में 70 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले 5 साल में रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 176 प्रतिशत का लाभ मिला है। बता दें, 10 साल में स्टॉक 1088 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

डिविडेंड देने में भी अव्वल

टाइटन कंपनी लिमिटेड के शेयर पिछले महीने ही एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 15 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने हर एक शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड दिया था।

Trendlyne के डाटा के अनुसार इस कंपनी रेखा झुनझुनवाला की कुल हिस्सेदारी 5.3 प्रतिशत की है। एलआईसी के पास 2.2 प्रतिशत हिस्सा है। बता दें, कंपनी में प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी 52.90 प्रतिशत की है। पब्लिक के पास 16.30 प्रतिशत हिस्सा है। एफआईआई की टाटा ग्रुप की इस कंपनी में अच्छा निवेश है। जिसकी वजह से उनके पास कुल 15.40 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN