Source :- LIVE HINDUSTAN
Home Remedy To Smell Good Naturally: क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी बॉडी से नेचुरली अच्छी स्मेल आए? अगर हां, तो एक टाइम अपनी चाय की जगह ये ड्रिंक पीना शुरू करें। फिर देखिएगा कैसे एक भीनी सी स्मेल आपकी बॉडी से नेचुरली आने लगेगी।
आपकी बॉडी से कैसी स्मेल आती है, ये भी आपकी पर्सनैलिटी पर काफी असर डालता है। स्मेल ऐसी चीज है जो लोग सबसे पहले नोटिस करते हैं। अगर आपकी बॉडी से पसीने की बदबू आ रही है, तो जाहिर है कोई भी पास में तो नहीं बैठना चाहेगा। भले ही आप कितने भी परफ्यूम या डियोड्रेंट लगा लें, नेचुरली बॉडी की स्मेल अगर गंदी है तो ज्यादा देर ये सब लास्ट भी करते। अब सवाल है कि अपनी बॉडी की नेचुरल स्मेल को अच्छा कैसे किया जाए। इसके लिए बेसिक हाइजीन का ध्यान रखना तो सबसे पहला और जरूरी स्टेप है। इसके अलावा आप अपनी डाइट में ये एक ड्रिंक भी शामिल कर सकते हैं। नेचुरल चीजों से बनी ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक आपकी बॉडी ओडर को अच्छा बनाने में हेल्प करती है। रेगुलर बेसिस पर अगर आप इसे पीते हैं तो फायदा जरूर देखने को मिलेगा।
इस ड्रिंक को बनाने के लिए क्या चाहिए?
अगर आप चाहते हैं कि आपकी बॉडी से नेचुरली फूलों जैसी भीनी खुशबू आए तो इसके लिए आपको रसोई में रखी कुछ चीजों की जरूरत होगी। जैसे- दालचीनी का टुकड़ा, लौंग (5), सूखे गुड़हल के फूल और एक नींबू। टेस्ट अच्छा करने के लिए आप थोड़ा सा ऑर्गेनिक शहद भी इसमें मिला सकते हैं।
काम की टिप: गुड़हल के फूल को आप घर पर सुखाकर स्टोर कर सकते हैं। वरना आजकल ये ऑनलाइन काफी आसानी से मिल जाते हैं। इनका दाम भी महंगा नहीं होता।
बॉडी स्मेल को नेचुरली अच्छा करेंगी ये हर्बल ड्रिंक
इस हर्बल ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में लगभग डेढ़ गिलास पानी गर्म कर लें। ये जैसे ही गर्म होने लगे इसमें एक दालचीनी का टुकड़ा, लगभग 5 लौंग, बीच में से काटकर नींबू की दो फांके और कुछ सूखे गुड़हल के फूल डालकर पकने दें। इन्हें मीडियम फ्लेम पर लगभग 5 मिनट के लिए बॉयल होने दें। अब गैस बंद करें और ड्रिंक को हल्का सा ठंडा होने दें। जब ये पीने लायक गर्म रह जाए तो इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर चाय की तरह पी लें। अगर आप मीठा अवॉइड करते हैं तो शहद मिलाना स्किप कर सकते हैं।
कब और कैसे पीनी है ये ड्रिंक
ये ड्रिंक आप डेली पी सकते हैं। हालांकि इसे खाली पेट लेना अवॉइड ही करें। शाम के समय अपनी चाय को आप इससे रिप्लेस कर सकते हैं या नाश्ते के बाद भी अच्छा ऑप्शन है। रोज नहीं तो हफ्ते में कम से कम 3 बार तो ये ड्रिंक जरूर पीएं, तभी फायदा दिखेगा।
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
वैसे तो ये नेचुरल हर्बल ड्रिंक लगभग हर किसी के लिए सेफ है। लेकिन फिर भी कोई चीज अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। खासकर अगर आपको पहले से ही कोई हेल्थ कंडीशन है, आप प्रेगनेंट हैं या कोई दवाई ले रहे हैं तो बिना डॉक्टर से सलाह लिए कोई भी चीज लेना बिल्कुल अवॉइड करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




