Home LIFESTYLE NEWS HINDI रोज-रोज व्रत में क्या बनाएं? नोट कर लें ये 5 फलाहारी रेसिपी...

रोज-रोज व्रत में क्या बनाएं? नोट कर लें ये 5 फलाहारी रेसिपी का आइडिया

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवरात्रि के पूरे 9 दिनों का अगर घर में सबसे व्रत रखा है तो सबसे बड़ा सवाल है कि रोज-रोज फलाहार में क्या बनाएं। इस सवाल का जवाब है ये 5 रेसिपी। जिसे आप नोट कर लें और व्रत के लिए बनाकर तैयार करें। खुद के साथ ही बाकी घरवालों को भी पसंद आएगा।

नवरात्रि के 9 दिनों का व्रत हैं और हर रोज एक जैसा फलाहारी भोजन बनाकर और खाकर ऊब चुकी हैं और कुछ नया आइटम बनाना चाहती हैं तो आज लंच में इन डिशेज को बनाकर ट्राई करें। बनाने में सिंपल और खाने में टेस्टी ये फलाहारी खाना घर में हर किसी को पसंद आएगा। तो बस नोट कर लें बचे हुए नवरात्रि के दिनों में कौन-कौन सी फलाहारी चीजें बनाकर खाई जा सकती हैं।

कुट्टू का पराठा और शकरकंद के कबाब

शकरकंद के कबाब बनाने के लिए उबले हुए शकरकंद को छील लें और उसमे हरी मिर्च, अदरक, भुना जीरा और सेंधा नमक डालकर मिक्स करें। थोड़े सी कुटी भुनी मूंगफली डालकर छोटे पेड़े तैयार करें और तवे पर घी डालकर सेंक लें। साथ में कुट्टू का पराठा बनाकर सर्व करें। साथ में खीरे का रायता भी दें। दोपहर के लिए ये कंप्लीट मील होगा।

सिंघाड़े के लड्डू

सिंघाड़े के आटे का हलवा तो खाया होगा लेकिन इस बार ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर लड्डू तैयार करें। लड्डू बनाने के लिए बादाम, काजू और पिस्ता को देसी घी डालकर भून लें। अब कड़ाही में घी डालें और सिंघाड़े के आटे को धीमी आंच पर अच्छी तरह से भून लें। जब ये भुनकर सुनहरा हो जाए और सोंधा महकने लगे तो इसमे भुने हुए ड्राई फ्रूट्स को थोड़ा सा क्रश करके मिला दें। साथ ही पिसी चीनी डालकर रख दें। हाथों में घी लगाएं और लड्डू बना लें। बस फलाहारी स्नैक्स के लिए ये टेस्टी और हेल्दी लड्डू बनकर तैयार हैं।

साबुदाना-मखाना टिक्की

मखाने को रोस्ट कर लें और साबुदाने के साथ मिलाकर पीसकर पाउडर बना लें। अब दही को पानी से छानकर बिल्कुल गाढ़ा कर लें। इस दही में पनीर घिसकर डालें और साथ ही हरी मिर्च, हरी धनिया और अदरक को बारीक काटकर मिक्स कर लें। स्वाद के लिए भुना जीरा, काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक स्वादानुसार डाल दें। थोड़ा सा भुना कुटा मूंगफली भी डाल कर मिक्स कर लें। इसमे तैयार मखाने और साबुदाने का पाउडर डालकर बांधने लायक बना लें। अब गोल टिक्की का शेप दें और थोड़े से तैयार पाउडर की ऊपर से कोटिंग करें। फिर एयर फ्रायर या फिर माइक्रोवेव में पकाएं। तवे पर घी लगाकर ढंककर सेंके। तो अंदर तक ये पक जाएगी और टेस्टी स्नैक्स बनकर तैयार हो जाएगा। जिसे हरी चटनी के साथ फलाहार में खाया जा सकता है।

टेस्टी राजगिरा नमकीन

राजगिरा को लाएं और कड़ाही में डालकर रोस्ट कर लें। रोस्ट करने से राजगिरा पफ हो जाएंगे। अब घी डालकर मूंगफली, काजू, बारीक कटे बादाम, कटे हुए गरी और थोड़े से किशमिश को भी भून लें। अब सारी चीजों को एक में मिक्स करें और ऊपर से सेंधा नमक, काली मिर्च और भुना जीरा डालें। बस रेडी है टेस्टी राजगिरा फलाहारी नमकीन।

खीरे का रायता बनाएं

कुट्टू की पूड़ी हो या फिर सिंघाड़े की सब्जी के साथ में दही का कॉम्बिनेशन व्रत में पेट भी भरता है और एनर्जी भी देता है। लेकिन प्लेन दही खाना पसंद नहीं तो इसे फलाहार में भी टेस्टी बनाया जा सकता है। बस दही में घीरा घिसकर डालें और साथ ही सेंधा नमक, भुना जीरा और हरी मिर्ची और हरी धनिया का थोड़ा सा लगभग एक चौथाई चम्मच पेस्ट डाल दें। टेस्टी रायता बनकर तैयार होगा, जो सबको खाने में पसंद आएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN