Source :- LIVE HINDUSTAN
DIY Herbal Shampoo: केमिकल वाले शैंपू से अगर आपके बाल भी डैमेज हो गए हैं, तो एक बार उसे इस हर्बल शैंपू से रिप्लेस कर के देखें। रिजल्ट आपको खुद हैरान कर देंगे। ये बनाने में भी आसान है और 2 महीनों तक इसे स्टोर भी किया जा सकता है।
मार्केट में ढेरों हेयर केयर प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन फिर भी बालों से जुड़ी समस्याएं काफी कॉमन होती जा रही हैं। खासकर हेयरफॉल, बालों की ग्रोथ ना होना, शाइन गायब हो जाना; ये कुछ मेजर हेयर इश्यूज हैं। ऐसे में अगर आप केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स की जगह हर्बल हेयर केयर रूटीन फॉलो करें, तो काफी फायदा हो सकता है। खासकर शैंपू अगर घर में ही बना लें, तो बालों की हेल्थ काफी इंप्रूव हो सकती है। होममेड शैंपू बालों के लिए किसी दवा की तरह काम करता है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है। इसमें किसी तरह का कोई केमिकल नहीं होता, इसलिए लॉन्ग टर्म में बाल काफी मजबूत, घने और लंबे होना शुरू हो जाते हैं। तो चलिए फटाफट से जानते हैं हर्बल शैंपू को घर में तैयार कैसे करना है।
हर्बल शैंपू को घर में बनाने के लिए सामग्री
घर पर ही हर्बल शैंपू बनाने के लिए रीठा, आंवला जैसी आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल होता है; जो हेयर केयर के लिए सदियों से इस्तेमाल की जा रही हैं। बालों से जुड़ी हर समस्या में ये बहुत फायदेमंद होती हैं। इसके लिए बताई हुई मात्रा में ये चीजें ले लें – रीठा (200 ग्राम), आंवला (200 ग्राम), शिकाकाई (150 ग्राम), रोजमरी (50 ग्राम), अलसी के बीज (50 ग्राम), गुड़हल के फूल (50 ग्राम), काले तिल (50 ग्राम), मेथी दाना (100 ग्राम), कलौंजी के बीज (50 ग्राम)। इसके अलावा आप शैंपू बेस भी ले सकते हैं, वो पूरी तरह ऑप्शनल है।
बालों की हर समस्या को दूर करेगा ये DIY हर्बल शैंपू
- बालों के जुड़ी कोई भी समस्या हो, ये शैंपू कुछ ही दिनों में काफी बढ़िया रिजल्ट देता है। बेस्ट बात है कि इसे बनाने में एक घंटे से भी कम टाइम लगता है। इसके लिए आपको बताई गई मात्रा में सभी चीजों को लेना है और एक बड़े बर्तन में डाल लेना है। इस बर्तन को साफ पानी से भर दें ताकि सभी चीजें अच्छी तरह डूब जाएं, फिर इन्हें रातभर के लिए भिगोकर छोड़ दें।
- सुबह तक चीजें अच्छी तरह फूल जाएंगी। अब रीठा के बीज निकाल लें और सारी सामग्री पानी सहित किसी और बड़े बर्तन में ट्रांसफर कर लें। इसमें थोड़ा सा साफ पानी और मिलाएं। फिर इसे पकने के लिए गैस पर चढ़ा दें। इसे थोड़ी देर के लिए पकने दें। जैसे ही पानी में उबाल आने लगे और झाग दिखने लगें गैस को बंद कर दें और इस मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब मिक्सचर को हाथों से अच्छी तरह मसल लें। फिर एक साफ-सूती कपड़े से इस मिक्सचर को छानकर किसी दूसरे बर्तन में निकाल लें। इसमें आप चाहें तो एक गिलास शैंपू बेस भी एड कर सकते हैं। मार्केट में सल्फेट और पैराबेन फ्री शैंपू बेस आसानी से मिल जाते हैं। इससे बिल्कुल मार्केट जैसा शैंपू बनकर तैयार हो जाएगा।
कितने दिनों तक चल जाएगा ये शैंपू?
अगर आपने इस हर्बल शैंपू में थोड़ा सा शैंपू बेस भी एड किया है, तो इसे आप फ्रिज में आराम से दो महीने के लिए स्टोर कर सकते हैं। बिना शैंपू बेस के इसे 15-20 दिनों के भीतर ही इस्तेमाल करना सही रहता है।
(Images Credit- Pinterest)
नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




