Source :- LIVE HINDUSTAN
अपने स्पीकर्स के लिए पॉपुलर JBL लालटेन जैसा दिखने वाला JBL Pulse 6 पोर्टेबल स्पीकर लेकर आया है। इसकी लाइट जुगनू जैसी चमकती हैं। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज में यह 12 घंटे का प्लेटाइम देगा। कितनी है कीमत और इसमें और क्या-क्या खास है, चलिए बताते हैं…
प्रोडक्ट्स के सुझाव
JBL Pulse 6 Launched: JBL ने अपना अनोखा लालटेन जैसा दिखना वाला पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च किया है, जो जुगनू की तरह चमकता है। इसे JBL Pulse 6 नाम से बाजार में उतारा गया है। कंपनी का कहना है कि पल्स 6 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर अपना अपनी लाइनअप में सबसे नया मॉडल है, जो अपनी बिल्ट-इन एलईडी लाइटिंग के लिए खास है। यह स्पीकर सबसे पहले चीन में 2,499 युआन ($370, यानी करीब 35,300 रुपये) की कीमत के साथ लॉन्च हो रहा है। इसे जेबीएल कंबोडिया वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। इस छोटू स्पीकर में क्या-क्या खास है, चलिए जानते हैं…
इसे स्पीकर का वजन केवल 1.49 किलोग्राम है और इसका डाइमेंशन 131.7×264.1×106.4 मिमी है।
JBL Pulse 6 स्पीकर की खासियत
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, बाहर की ओर, पल्स 6 पुराने मॉडलों के ट्रांसपेरेंट सिलेंड्रिकल डिजाइन को बरकरार रखता है लेकिन इसका टॉप पर एक हैंडल जोड़ा गया है, जिससे इसे कहीं भी आसानी से उठाकर ले जाया जा सकता है। इसे स्पीकर का वजन केवल 1.49 किलोग्राम है और इसका डाइमेंशन 131.7×264.1×106.4 मिमी है।

चमकने वाली RGB लाइट, 16 अलग-अलग पैटर्न
ट्रांसपेरेंट केसिंग एक 360-डिग्री एलईडी लाइटिंग सिस्टम को कवर करता है। यह लाइट गाने के बोल के साथ सिंक हो जाती है और जब चमकती है, तो बेहद खूबसूरत इफेक्ट देती है। कंपनी का कहना है कि ग्राहक जेबीएल वन ऐप का उपयोग करके 16 अलग-अलग लाइट पैटर्न में से अपना फेवरेट पैटर्न चुन सकते हैं। इसमें बेसिक ईक्यू कंट्रोल भी शामिल हैं। यह स्पीकर मजबूत और टिकाऊ भी है। स्पीकर को IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल से पूरी तरह सुरक्षित है और पानी में डूबने का सामना कर सकता है।

स्पीकर में कुल 40W का साउंड आउटपुट
दमदार साउंड के लिए, इसके अंदर 30W RMS का वूफर और 10W RMS का ट्वीटर लगा है, जो कुल मिलाकर 40W का आउटपुट देते हैं। कंपनी का कहना है कि इसका फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स 42Hz से 20kHz के बीच है। इस स्पीकर में एक ऑडियो एल्गोरिदम का भी इस्तेमाल किया गया है जिसे JBL ‘AI साउंड बूस्ट’ कहता है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह रियल-टाइम में म्यूजिक को एनालाइज करता है, ताकि वॉल्यूम बढ़ाने पर आवाज में कोई खराबी (डिस्टॉर्शन) न आए।
कनेक्टिविटी के लिए, पल्स 6 एसबीसी, एएसी और एलसी3 कोडेक्स के साथ ब्लूटूथ 6.0 को सपोर्ट करता है, साथ ही कम्पैटिबल जेबीएल स्पीकर के साथ पेयर करने के लिए ऑराकास्ट को भी सपोर्ट करता है। इसमें मैक या विंडोज पीसी से लॉसलेस ऑडियो प्लेबैक के लिए एक इनबिल्ट डीएसी और यूएसबी-सी पोर्ट भी है।
फुल चार्ज में 12 घंटे का प्लेटाइम
इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि स्पीकर में 34Wh की बैटरी है और यह फुल चार्ज में कुल 12 घंटे तक प्लेबैक दे सकती है, जबकि प्लेटाइम बूस्ट लगभग दो घंटे का प्लेटाइम बढ़ा सकता है। यह 15W USB-C चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसे पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4.5 घंटे का समय लगता है। इसमें लो-लाइट मोड और टाइमर-बेस्ड सनसेट मोड भी है।
आप JBL के इन स्पीकर्स पर भी विचार कर सकते हैं
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




