Home LIFESTYLE NEWS HINDI लेडीज! वजन कम करना चाहती हैं तो 7 आदतें छोड़ दें, तभी...

लेडीज! वजन कम करना चाहती हैं तो 7 आदतें छोड़ दें, तभी दिखेगा बॉडी पर असर

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वजन कम करने के बारे में सोच रही हैं लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी वेट लॉस नहीं हो रहा तो अपनी इन आदतों पर ध्यान दें। कहीं आप ये 7 तरह की गलतियों को तो नहीं दोहरा रहीं। जिस वजह से आपका वेट लॉस नहीं हो रहा, जानें कौन सी गलती ना करें।

वेट लॉस करना चाहती हैं तो केवल वॉक करने या एक्सरसाइज करने से ज्यादा कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला। बल्कि इतना सब करने के बाद जब वेट लॉस नहीं होगा तो आपको डिमोटिवेशन ही होगा। अगर आप चाहती हैं कि बढ़ा वजन तेजी से कम हो और आपके लगातार वर्कआउट का रिजल्ट दिखें तो आज से ही इन 7 आदतों को छोड़ दें और जान लें क्या करने से वेट लॉस फास्ट होगा।

प्रोटीन को इग्नोर करना

वेट लॉस में प्रोटीन काफी खास रोल प्ले करता है। तो प्रोटीन को इग्नोर करना बंद कर दें और बहुत ही स्ट्रिक्ट तरीके से इसे डाइट में शामिल करें। अपने वजन के हिसाब से प्रोटीन लें और कम कैलोरी वाले फूड में शरीर के लीन मसल्स को प्रोटेक्ट करें। जब बॉडी में प्रोटीन ज्यादा होगा तो मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होगा और दोबारा से वेट बढ़ने का रिस्क भी कम होता। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन खाने से फैट लॉस तेजी से होता है।

फाइबर भी जरूरी है

अब प्रोटीन पर पूरा फोकस कर लीं लेकिन फाइबर को इग्नोर करना शुरू कर दीं। तो भी गलत होगा, क्योंकि प्रोटीन के साथ फाइबर जरूरी है। लो फाइबर डाइट वेट लॉस को स्लो कर सकता है। साथ ही ब्लड शुगर स्पाइक और गट हेल्थ प्रभावित होगी। इसलिए प्रोटीन के साथ फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालें भी खाएं। जिससे प्रोटीन के साथ फाइबर भी मेंटेन रहे, ये आपके पेट को भरा रखेगा और क्रेविंग से रोकेगा।

ब्रेकफास्ट ना छोड़े

घर के कामों को करने के चक्कर में ब्रेकफास्ट बिल्कुल ना छोड़ें। हेल्दी प्रोटीन और फाइबर रिच ब्रेकफास्ट को जरूर खाएं। कैलोरी कट करने के चक्कर में इन दो न्यूट्रिशन से समझौता ना करें। अगर आप सुबह नहीं खाती तो भूख जल्दी-जल्दी और ज्यादा लगने के चांस होते हैं और जब आप ओवरईटिंग करेंगी तो वेट लॉस पर रिवर्स इफेक्ट होगा।

ब्लड शुगर मैनेज ना करना

वेट लॉस करना चाहती हैं तो ब्लड शुगर को भी मैनेज करें। ब्लड शुगर डिस्टर्ब होगा तो वेट लॉस करने में दिक्कत होगी। हाई स्पाइक का नतीजा है कि क्रेविंग्स होती है और ओवरईटिंग, शरीर में फैट स्टोरेज होती है। इसलिए हेल्दी फैट्स, रेगुलर मील्स , प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स को डाइट में शामिल करें।

पर्याप्त नींद ना लेना

अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती तो ये हार्मोंस को डिस्टर्ब करती है और नतीजा भूख बढ़ती है, मेटाबॉलिज्म स्लो होता है। हर रोज 7-9 घंटे की नींद जरूर लें। इससे एनर्जी इंप्रूव होती है, फैट लॉस को सपोर्ट मिलता है और सेहत सही रहती है।

ज्यादा एक्सरसाइज या पर्याप्त एक्सरसाइज ना करना

वेट लॉस नहीं हो रहा तो इसके दो कारण भी हो सकते हैं। या तो आप बहुत ज्यादा एक्सरसाइज कर रहीं या फिर बहुत कम, जिसकी वजह से शरीर पर असर नहीं दिख रहा। ज्यादा एक्सरसाइज की वजह से थकान और बॉडी स्ट्रेस में रहती है, जिसे भी वेट गेन होने लगता है। कॉर्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग औरकुछ रेस्ट के दिन फैट लॉस करने में मदद करते हैं।

लगातार खाना

बार-बार स्नैक्स खाते हैं तो अनजाने में कैलोरी इनटेक बढ़ता जाता है। इसलिए जल्दी-जल्दी और लगातार स्नैकिंग को अवॉएड करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN