Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘वह इसी के लायक था’, शहजाद से झगड़े पर बोले सिवेट तोमर,...

‘वह इसी के लायक था’, शहजाद से झगड़े पर बोले सिवेट तोमर, कहा- अगर मारना चाहता तो तभी मारता

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/29/1200x900/ShehPoon_1790670764302_sqwM_1790670771232_PYwx_fb8167ef-5ef9-4775-aa2c-6c48eda3dd3d_oDH5.jpg

Rise and Fall 2: शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच हुआ झगड़ा हाल ही में चर्चा का विषय रहा था। अब दोनों ही पक्षों ने इस मामले पर अपनी-अपनी सफाई पेश की है।

वीरेंद्र सहवाग होस्टेड रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ (सीजन-2) की शुरुआत काफी धमाकेदार रही है। सीजन की शुरुआत में ही कई सारे बड़े झगड़े और विवाद देखने को मिले और हद पार करने की वजह से सिवेट तोमर को तो मेकर्स ने बाहर ही कर दिया। हुआ यह कि सिवेट का शहजाद पूनावाला से झगड़ा हो गया और कथित तौर पर उन्होंने शहजाद को लेकर कुछ धार्मिक और राजनीतिक कमेंट कर दिए, जिनकी वजह से झगड़ा बढ़ गया। सिवेट के एविक्शन के बाद अब उनकी और शहजाद की टीम की तरफ से इस बारे में प्रतिक्रियाएं आई हैं।

शहजाद की टीम ने किया है यह पोस्ट

जहां शहजाद की टीम ने उनका बचाव करते हुए कहा है कि एक्टर को जहां भी जरूरत पड़ी वह उकसाए जाने के बावजूद खामोश रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सिवेट ने बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी है और कहा कि उन्होंने शहजाद के साथ वही बर्ताव किया, जिसके वह लायक थे। शहजाद की टीम की तरफ से किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा, “उन्होंने उसे गालियां दीं, लेकिन वह चुप रहे। उन्होंने उसका मजाक बनाया, लेकिन वह चुप रहे। फिर उन्होंने उस पर हाथ उठाया, लेकिन वह चुप रहे।” इसके आगे पोस्ट में शहजाद की टीम की तरफ से किए गए पोस्ट में उनकी इमोशनल स्टेट बताई गई है।

शहजाद की टीम ने किया उनका बचाव

टीम ने अपनी पोस्ट में लिखा, “शहजाद ने अपने पिता को खो दिया, जब वह छोटे बच्चे थे। उनकी मां बुजुर्ग हो चुकी हैं, उनका उनके भाई के साथ वैचारिक मतभेदों के चलते रिश्ता ठीक नहीं है। वह शो में गेम खेलने के लिए आए थे, काम करने के लिए ताकि रोजी रोटी कमा सकें, लेकिन फिर भी आपने उन्हें गालियां देना और उन पर फिजिकली अटैक करना चुना।” शहजाद की टीम ने लिखा है कि बदतमीजी से बात करने और उकसाने के बावजूद शहजाद ने बहुत मैच्योरिटी से काम लिया। टीम ने लिखा कि आप सब कुछ कर सकते हैं लेकिन उसका हौसला नहीं तोड़ सकते। इसके बाद लोगों से उनके सपोर्ट और प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया गया है।

‘हां, माना हाथ उठाना गलत है लेकिन’

जहां एक तरफ शहजाद की टीम ने उनका बचाव किया है, वहीं दूसरी तरफ सिवेट ने खुद इंस्टाग्राम पर एक लंबा सेल्फी वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने न सिर्फ शहजाद की टीम को जवाब दिया, बल्कि अपना पक्ष भी रखा। सिवेट ने इस वीडियो में कहा, “सबसे पहले तो हां किसी पर हाथ उठाना गलत है। लेकिन मैं आप सभी से जानना चाहता हूं कि अगर मैं एक शो पर जाता हूं और वहां एक आदमी सुबह से शाम तक सिर्फ एक ही बात करता रहता है। जिसमें धर्म और जाति से जुड़ी बातें भी शामिल हैं। मुझे पिछले चार दिनों से यही सब कहा जा रहा था।” सिवेट ने इस आरोप पर भी सफाई दी, कि क्या उन्होंने पीछे से हाथ छोड़ा था।

‘अगर मारना चाहता तो तभी मारता’

सिवेट ने कहा- दूसरी बात यह है कि बहुत से लोगों ने मुझसे कहा कि मैंने पीछे से हाथ उठाया। ईमानदारी से कहूं तो, जब मैं आगे की तरफ जा रहा था तब वह अचानक मुड़ गया। तो अगर आप अगला कट देखेंगे तो मैं उनके आमने-सामने हूं। मैंने उसे कॉलर से पकड़ा हुआ है। इसके बाद करीब 5 सेकंड तक मैं उसके साथ हूं और कोई आसपास नहीं है। अगर मैं उसे मारना चाहता, तो तभी मारता। मैं बस उसका कॉलर पकड़कर उसे समझा रहा था, “बाबू, तुम पूरे वक्त धर्म की बातें कर रहे हो।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN