Home मनोरंजन समाचार ‘वाह! चंदन लगा कर चिकन बना रहे…’, ‘भोजपुरी बवाल’ का प्रोमो देख...

‘वाह! चंदन लगा कर चिकन बना रहे…’, ‘भोजपुरी बवाल’ का प्रोमो देख भड़के लोग, पवन सिंह को जमकर सुनाई खरीखोटी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/03/1200x900/Pawan_Singh_1757727348863_1757727354071_1785742716307_9c11c493-c7fd-469e-b969-3a91dc0476de.jpg

‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमो में पवन सिंह एक्टिंग नहीं बल्कि किचन में अपना कुकिंग टैलेंट दिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पवन बड़े प्यार से खाना बनाते दिख रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पवन सिंह की फैन फॉलोइंग आज सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक ही नहीं बल्कि पूरी हर जगह है। अपने करियर में पवन ने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। ऐसे में इन दिनों पवन सिंह अपने नए शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। पवन सिंह के फैंस उनके इस शो को शुरू होने का बेसब्री से इंतजार था। पवन सिंह का ये कल यान 2 अगस्त को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शुरू हुआ है। ऐसे में ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही बवाल मच गया है। इस प्रोमो के सामने आते ही लोग पवन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

गांव से मंगवाया देसी मुर्गा

‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमो में पवन सिंह एक्टिंग नहीं बल्कि किचन में अपना कुकिंग टैलेंट दिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पवन बड़े प्यार से खाना बनाते दिख रहे हैं। इस दौरान पवन अपने साथियों से कहते हैं, ‘गांव में जाओ और देसी मुर्गा पकड़ के लाओ, ताकि बिहारी स्टाइल में चिकन बना सकें।’ इसके बाद उनके साथी गांव जाते हैं और मुर्गा पकड़ने की कोशिश करते हैं। इधर पवन स्टूडियो में मुर्गा बनाने के लिए बाकी तैयारी करते हैं। वो प्याज, लहसुन, मिर्च और धनिया पत्ता और बाकी खड़े मसालों के साथ तैयार करते हैं।

पवन सिंह ने बताया चिकन की रेसिपी

इसी वीडियो में आगे देख सकते हैं कि पवन सिंह अपने साथियों को चिकन बनाने की रेसिपी भी शेयर करते नजर आ रहे हैं। पवन बिहारी स्टाइल में मटन और चिकन बनाने की बातें करते नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं कि चिकन में टमाटर नहीं डालते हैं। वो कहते हैं कि इसका पूरा खेल चिकन को भूनने में लगता है। उन्होंने सलाह दी कि सारा खेल चूल्हे की आंच का होता है। अगर आंच सही होगी, तो खाना हमेशा लजीज बनेगा।

वीडियो में चिकन देख क्यों मचा बवाल?

पवन सिंह का ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक तरफ जहां कई फैंस को उनका कुकिंग स्टाइल पसंद आ रहा है। वहीं, कई यूजर्स इस बात से खफा हैं कि सावन के पवित्र महीने में उन्होंने चिकन बनाया और खाया। दरअसल, हिंदू धर्म में सावन के महीने में न ही मांसाहारी खाना बनाया जाता है न ही खाया जाता है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘चंदन लगा कर चिकन बना रहे वाह।’ एक दूसरा यूजर लिखता है, ‘टीका लगाकर ये सब कर रहे हो ढोंगी।’ एक ने कहा, ‘भाई माथे पर तिलक लगाकर गले में शिव का लॉकेट पहनकर…ये सही नहीं है।’ एक ने गुस्से में कहा, ‘पावर स्टार…टीका लगाकर सावन में चिकन बना रहे हैं… धर्म भ्रष्ट कर रहे हैं भईया। ये ठीक बात नहीं है।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर मौजूद हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN