Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/vjk_1780226422522_1780226430776_ed84c526-3dc0-42d6-ae3f-60d6bc263694.jpgविजय जबसे मुख्यमंत्री बने हैं तबसे वह काफी चर्चा में हैं। अब विजय पर तमिल एक्ट्रेस जूली ने ऐसा आरोप लगाया है जिसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान हो जाएंगे।
एक्ट्रेस जूली उर्फ मैरी जुलियाना, जिन्हें 2017 के जल्लीकट्टू समर्थक प्रदर्शनों के दौरान फेम मिला था, उन्होंने अब ट्रोलिंग और करेक्टर एसैसिनेशन का आरोप लगाते हुए चेन्नई में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जूली का कहना है कि एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के फैंस और उनकी पार्टी थमिझगा वेट्ट्री कजगम (टीवीके) के समर्थकों द्वारा कथित तौर पर की गई ट्रोलिंग के कारण उनका मिसकैरेज हो गया।
जूली ने क्या कहा
जूली ने मार्च में पुलिस से भी शिकायत की थी 8 लोगों के खिलाफ। उनका दावा है कि उन्हें एक नोटिस मिला है जिसमें कहा गया कि यह सिविल के अंतगर्त आता है ना कि क्रिमिनल या डिफेमेशन के अंडर। उनका दावा है कि इसके बाद उनके खिलाफ 15 लाख रुपये के किडनी घोटाले के आरोप सामने आए।
जूली का दावा- उनका हुआ मिसकैरेज
जूली ने आगे कहा, ‘उन्होंने एक परफेक्ट स्टोरी बनाई, स्कीनप्ले, डायरेक्शन और नरेशन बनाया इसका। इसके बाद हमने अपना बच्चा खो दिया। हमारी शादी ही हुई थी और तब हमने बच्चे को खो दिया। मेंटल प्रेशर की वजह से मेरा बच्चा मर गया जो ऑनलाइन हैरासमेंट की वजह से हुआ। हम इसे सिमन्पथी के लिए यूज कर सकते थे, लेकिन मेरा पॉइंट है कि मेरे और मेरे पति के खिलाफ गलत स्टेमेंट दिए गए हैं। बस क्योंकि एक महिला ने टीवीके के खिलाफ बोला तो आपने उसका नाम ही खराब कर दिया।’
कब दर्ज की थी शिकायत
जूली ने फिर कहा, ‘लोग बोलते हैं कि विजय अन्ना इंस्टाग्राम के जरिए मुख्यमंत्री बने हैं।’ इसके बाद रिपोर्टर ने जब उनसे कहा कि जब उन्होंने शिकायत दर्ज की थी तब डीएमके पार्टी पावर में थी और इलेकेशन अप्रैल में हुए थे और विजय मई में मुख्यमंत्री बने हैं तो इस पर उन्होंने कहा, ‘मैंने डीएमके शासन के दौरान शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन तब इलेक्शन वाला समय था। लेकिन अब क्योंकि दूसरी सरकार पावर में है तो क्या उन्हें नहीं जिम्मेदारी लेनी चाहिए?’
उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत को तब सीरियसली लिया गया क्योंकि वे 8 आरोपी जिनपर आरोप लगाया है वो टीवीके सपोर्टर्स थे। वह बोलीं, विजय अन्ना जिम्मेदार हैं मेरे बच्चे को खोने के लिए। उन्होंने भले ही डायरेक्टली नहीं किया हो, लेकिन अगर वह कहकर उन्हें पीछा होने को बोलते तो मैं वो सब ना खोती जो खोया है।
हालांकि, पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि वह टीवीके सपोर्टर्स और विजय को गुमनाम खातों से क्यों जोड़ रही हैं, और पूछा कि डीएमके के सत्ता में रहते हुए उन्होंने इस बारे में क्यों नहीं बोला। इस पर जूली ने कहा, ‘मैं इसलिए बोल रही हूं क्योंकि यह मेरे साथ अभी हुआ है।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





