Home rss business hindi विजय केडिया के पास 1 करोड़ से ज्यादा शेयर, अब कंपनी को...

विजय केडिया के पास 1 करोड़ से ज्यादा शेयर, अब कंपनी को मिला बड़ा काम, कमजोर बाजार में रॉकेट बना शेयर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • पटेल इंजीनियरिंग के शेयर शुक्रवार को BSE में 13% से अधिक चढ़कर 27.12 रुपये पर जा पहुंचे हैं
  • कंपनी को अरुणाचल प्रदेश में एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है
  • इस प्रोजेक्ट की वैल्यू 1441.04 करोड़ रुपये है

सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों में शुक्रवार को कमजोर बाजार में भी रॉकेट सी तेजी आई है। कंपनी को अरुणाचल प्रदेश में एक बड़ा काम मिला है। दिरांग एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (DEPL) ने अरुणाचल प्रदेश में 144 मेगावॉट गोंगरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (गोंगरी जल विद्युत परियोजना) के क्रियान्वयन के लिए पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड को सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (लोएस्ट बिडर) घोषित किया है। दिरांग एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, पटेल इंजीनियरिंग की पूर्ण मालिकाना हक वाली इकाई है। पटेल इंजीनियरिंग के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 27.12 रुपये पर पहुंच गए हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का भी पटेल इंजीनियरिंग पर बड़ा दांव है।

1441.04 करोड़ रुपये का है यह प्रोजेक्ट
पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड (Patel Engineering) को मिले इस ऑर्डर की वैल्यू 1441.04 करोड़ रुपये है, इसमें जीएसटी भी शामिल है। ऑर्डर दिए जाने की तारीख से 48 महीने में यह प्रोजेक्ट पूरा करना है। इस प्रोजेक्ट को 40 साल के लीज पीरियड के लिए बिल्ड-ओन-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOOT) बेसिस पर डिवेलप किया जाएगा। दिरांग एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (DEPL), पटेल इंजीनियरिंग की एक स्पेशल पर्पज कंपनी है, जिसे प्रोजेक्ट डिवेलप करने के लिए बनाया गया है।

विजय केडिया के पास हैं कंपनी के 1 करोड़ से ज्यादा शेयर
शेयर बाजार के दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया का पटेल इंजीनियरिंग पर बड़ा दांव है। विजय केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए पटेल इंजीनियरिंग में निवेश किया है। केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के पास पटेल इंजीनियरिंग के 1,00,25,099 शेयर हैं। कंपनी में केडिया सिक्योरिटीज की हिस्सेदारी 1.01 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा सितंबर 2026 तिमाही तक का है।

दूसरी तिमाही में कंपनी को 83 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा
पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड (Patel Engineering) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 83 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 7.64 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी का रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 1211 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1208 करोड़ रुपये था। पटेल इंजीनियरिंग के शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में हैं। एक साल में कंपनी के शेयरों में 23 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 17 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 37.42 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 22.02 रुपये है।

डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN