Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार वीकेंड का परफेक्ट प्लान! OTT पर देखें ये 10 फिल्में और सीरीज

वीकेंड का परफेक्ट प्लान! OTT पर देखें ये 10 फिल्में और सीरीज

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/25/1200x900/ott_weekend_watch_25_09_1790336134578_mBDq_1790336143041_rTAe_1e8ddbe8-b53d-4ed4-8c00-e4a74f653369_nPlQ.png

OTT Watch: वीकेंड पर आपको कुछ बढ़िया देखना है तो हम आपको ओटीटी पर मौजूद कुछ ऐसी सीरीज और फिल्मों के नाम बता रहे हैं जो आप एंजॉय कर सकते हैं। 

नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो, सोनी लिव, जी5 और जियो हॉटस्टार पर शानदार फिल्में और सीरीज मौजूद हैं। हम आपको इनमें से 10 फिल्में और सीरीज के नाम बता रहे हैं जो इस वीकेंड आप घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं। इस लिस्ट में एक्शन, कॉमेडी से लेकर सस्पेंस थ्रिलर फिल्में और शोज शामिल हैं।

1. द रिवोल्यूशनरीज

OTT: प्राइम वीडियो

फिल्म/सीरीज के बारे में: 8 एपिसोड की इस सीरीज को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है। भारत की आजादी की पृष्ठभूमि पर सेट की गई इस सीरीज में युवा क्रांतिकारियों के एक समूह की कहानी दिखाई गई है जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ हथियारबंद संघर्ष करते हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है।

2. हुंकार: द रोर

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: हुंकार: द रोर एक क्राइम थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा सीरीज है। सीरीज की कहानी 17 साल की मीनू रावत के इर्द-गिर्द घूमती है। मीनू एक शक्तिशाली और प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरु सुनील चौकसी उर्फ बापजी पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाती है।

3. शक: ट्रस्ट नो वन

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: शक एक मिस्ट्री थ्रिलर क्राइम सीरीज है। इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आई हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 5.2 है। शक की कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी नवजात बेटी अस्पताल से किडनैप हो जाती है। सालों-साल औरत अपनी बेटी को ढूंढने में लगा देती है। बच्ची को ढूंढने के मिशन पर अनविता (परिणीति) के सामने उसके रिश्तों का काला सच सामने आता है।

4. लस्ट स्टोरीज 3

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: लस्ट स्टोरीज 3 हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। लस्ट स्टोरीज 3 एक एंथोलॉजी फिल्म है। इस फिल्म को चार अलग-अलग डायरेक्टर्स ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है।

5. बेबी डू डाई डू

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: बेबी डू डाई डू एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में हुमा कुरैशी लीड रोल में नजर आई हैं। डू डाई डू जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी बेबी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए क्राइम की दुनिया का हिस्सा बन जाती है। फिल्म को नचिकेत सामंत ने डायरेक्ट किया है।

6. द इंडिया स्टोरी

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: द इंडिया स्टोरी 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी बेटी की मौत कैंसर की वजह से हो जाती है। बेटी की मौत के बाद पिता एक वकील के साथ मिलकर केमिकल बनाने वाली बड़ी कंपनियों के खिलाफ केस लड़ता है।

7. कट्टलन

OTT: सोनी लिव

फिल्म/सीरीज के बारे में: कट्टलन मलयालम भाषा की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है। फिल्म की कहानी जंगलों में हाथियों के शिकार और हाथी दांत की अवैध तस्करी के काले कारोबार के इर्द-गिर्द घूमती है।

8. बकैती सीजन 2

OTT: जी5

फिल्म/सीरीज के बारे में: फिल्म की कहानी कटारिया परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। ये एक कॉमेडी सीरीज है। कटारिया परिवार में घटने वाली घटनाएं आपको यकीनन मजेदार लगने वाली हैं।

9. कर्माख्या

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक तेलुगु हॉरर फिल्म है जिसे हॉटस्टार पर आप हिंदी में भी देख सकते हैं। फिल्म की कहानी काले जादू के इर्द-गिर्द घूमती है।

10. मडगांव एक्सप्रेस

OTT: प्राइम वीडियो

फिल्म/सीरीज के बारे में: इस फिल्म को कुणाल खेमू ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी बचपन के तीन दोस्तों और उनकी गोवा की ट्रिप के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN