Home LIFESTYLE NEWS HINDI व्रत के लिए खरीद रहे हैं कुट्टू का आटा? दुकानदार के बताए...

व्रत के लिए खरीद रहे हैं कुट्टू का आटा? दुकानदार के बताए 3 तरीकों से करें मिलावटी आटे की पहचान

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

व्रत में लोग कुट्टू के आटे की पूड़ियां, चीला और पकौड़ी खाते हैं लेकिन आजकल मिलावटी आटा भी मिलता है। इसे खाने से आप बीमार हो सकते हैं। ऐसे में कुट्टू के आटे की मिलावट चेक करने के लिए कुछ तरीके जान लीजिए।

सावन में सोमवार का व्रत ज्यादातर लोग रखते हैं और व्रत के दिन फलाहार करते हैं। फलाहार में कुट्टू के आटे की पूड़ियां, चीला, पकौड़ी भी बनाकर लोग खाते हैं। कुट्टू का आटा व्रत में खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और पेट भी भर जाता है लेकिन अगर आप मिलावटी आटा खा लेते हैं तो बीमार हो सकते हैं। कुछ महीनों पहले मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से करीब 73 लोग बीमार पड़ गए थे। ऐसे में जरूरी है कि आप कुट्टू का आटा खरीदने से पहले असली-नकली का अंतर समझ लीजिए। कुट्टू के आटे की मिलावट चेक करने के लिए सिर्फ 3 तरीकों को फॉलो करें।

कैसे होती है मिलावट?

व्रत के दौरान कुट्टू के आटे की डिमांड ज्यादा बढ़ जाती है और ऐसे में लोग इसमें अखरोट, अरारोट, मैदा या फिर सिंघाड़े का आटा मिक्स कर देते हैं। मिलावट करने पर कुट्टू का आटा वैसा ही दिखता है लेकिन इसे खाने पर पेट में दर्द, उल्टी, दस्त जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

कुट्टू के आटे की पहचान कैसे करें

कुट्टू के आटे की पहचान करने के लिए नोएडा के एक दुकानदार ने कुछ तरीके बताए हैं। उनका कहना है कि अगर आप खुला हुआ कुट्टू का आटा खरीद रहे हैं, तो इन आसान तरीकों से जांच कर सकते हैं। कई बार पैकेट बंद आटे में भी मिलावट हो सकती है, ऐसे में चेक करना जरूरी है।

  • रंग से करें पहचान

असली कुट्टू का आटा हमेशा हल्के भूरे या फिर ग्रे कलर का होगा। इसे छूने पर आपको दानेदार, मुलायम और थोड़ा चिपचिपा महसूस होता है। नकली कुट्टू का आटा सफेद रंग का दिखेगा और इसे छूने पर खुरदुरापन महसूस होगा।

  • पानी से करें जांच

1 कटोरी पानी में अगर आप 2-3 चम्मच कुट्टू का आटा मिलाते हैं, तो असली आटा धीरे-धीरे कटोरी के तले में बैठ जाएगा लेकिन नकली आटा पानी में घुलने लगेगा। इसके अलावा नकली कुट्टू पानी में सफेद परत जैसा दिखाई देगा। पानी के अलावा असली कुट्टू के आटे में अगर आप आयोडीन टिंचर डालते हैं, तो उसका रंग नहीं बदलता है। लेकिन अगर आटा नकली है, तो टिंचर से उसका कलर नीला या लाल हो जाएगा।

  • तेल से करें मिलावटी की पहचान

तेल के जरिए भी आप कुट्टू के आटे की पहचान कर सकते हैं। अगर कुट्टू का आटा असली है, तो तेल में मिलाने पर लम्प्स यानी थक्के नहीं पड़ेंगे। वहीं नकली कुट्टू के आटे को मिक्स करने पर तेल के साथ मिलकर थक्के बना देगा।

खरीदने से पहले ध्यान दें

कुट्टू का आटा अगर आप खुला हुआ खरीद रहे हैं, तो महक और रंग से पहचान करने की कोशिश करें। पैकेट बंद खरीद रहे हैं, तो FSSAI का मार्क, कंपनी का नाम, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN