Home rss world hindi व्लादिमीर पुतिन के करीबी ने उठाया था डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की...

व्लादिमीर पुतिन के करीबी ने उठाया था डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की शादी का खर्च, बहू ने ही कर दिया खुलासा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डोनाल्ड ट्रंप की बहू बेटिना ने दावा किया है कि मई में उनकी शादी का खर्च क्रेमलेव ने उठाया था। क्रेमलेव रूस के कारोबारी हैं और व्लादिमीर पुतिन के करीबी माने जाते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बहू बेटिना ने दावा किया है कि उनकी शादी के खर्च का एक हिस्सा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी ने उठाया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी बेटिना से हुई है। मई में उन दोनों की शादी हुई थी। बेटिना की ओर से दंपति के इंस्टाग्राम पेज पर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि उमर क्रेमलेव “हमारे बहुत अच्छे दोस्त” हैं, जिन्होंने “हमारी शादी के बाद हमारे लिए बहुत दरियादिली से दो रातों के शानदार जश्न की मेजबानी की।”

बेटिना ने लिखा, “यह एक दोस्त की तरफ से शादी का बहुत ही शानदार तोहफा था, और इसके लिए हम तब भी बहुत शुक्रगुजार थे और आज भी हैं।” ‘प्रोपब्लिका’ नाम की एक गैर-लाभकारी खोजी वेबसाइट ने सोमवार को खबर दी थी कि बहामास में ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन की शादी के जश्न पर खर्च हुई धनराशि का बड़ा हिस्सा क्रेमलेव ने वहन किया था, जो एक अरबपति रूसी कारोबारी और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ (आईबीए) के प्रमुख हैं।

जानकारी के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी के दोन दिन बाद तक रात में पार्टियां चल रही थीं। क्रेमलेव इंटरनेशनल बॉक्सिंग असोसिएशन से जुड़े हैं और वह मुकाबले करवाते रहते हैं। क्रेमलेव पर ये भी आरोप लगते रहे हैं कि वह रूस में व्लादिमीर पुतिन के करीबी हैं और इसका उनको पूरा फायदा मिलता है। कारोबार का आगे बढ़ाने में रूसी सत्ता का समर्थन क्रेमलेव को मिलता रहता है। ऐसे में उन्हें रूस में ओलिगार्क कहा जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN