Home मनोरंजन समाचार शरवरी वाघ आउटसाइड हैं या फिर किसी बड़े परिवार से रखती हैं...

शरवरी वाघ आउटसाइड हैं या फिर किसी बड़े परिवार से रखती हैं ताल्लुक हैं? उनके नाना का नाम सुन हो जाएंगे दंग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/25/1200x900/25_June_sharvari_wagh_1782385888770_1782385894420_3218df6b-16ab-490e-ab3e-b14ce935b90c.jpg

शरवरी वाघ ने साल 2020 में बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था। इससे पहले वह असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थीं और लगातार ऑडिशन्स दे रही थीं।

कॉमेडियन समय रैना के बेहद पॉपुलर रिएलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में जब बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ नजर आईं, तो माहौल काफी मजेदार हो गया। शो के दौरान समय रैना और आशीष सोलंकी ने शरवरी की जमकर खिंचाई की और उनका काफी मजाक उड़ाया। लेकिन मस्ती-मजाक के बीच, समय ने एक बेहद गंभीर बात भी कही। उन्होंने कहा कि शरवरी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत कड़ा स्ट्रगल किया है। समय की इस बात के बाद से ही फैंस इंटरनेट पर लगातार सर्च कर रहे हैं कि आखिर शरवरी का बैकग्राउंड क्या है? क्या वो एक आउटसाइडर हैं या फिर उनका नाता किसी नेपो-किड की तरह फिल्मी बैकग्राउंड से है?

प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं शरवरी

अगर आप अब तक शरवरी वाघ को एक साधारण आउटसाइडर समझ रहे थे, तो आप बिल्कुल गलत हैं। शरवरी महाराष्ट्र के एक बेहद प्रभावशाली और बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा-परदादा के जमाने से ही उनका परिवार महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा नाम रहा है।

क्या करते हैं शरवरी के पिता?

शरवरी वाघ के नाना कोई और नहीं, बल्कि शिवसेना के दिग्गज नेताओं में शुमार दिवंगत मनोहर जोशी थे। मनोहर जोशी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष जैसे बड़े और सम्मानजनक पदों पर रह चुके हैं। राजनीतिक रसूख के अलावा शरवरी का परिवार बिजनेस वर्ल्ड में भी काफी एक्टिव है। उनके पिता शैलेश वाघ मुंबई के एक जाने-माने और बड़े बिल्डर हैं, जबकि उनकी मां नम्रता वाघ शहर की एक मशहूर आर्किटेक्ट हैं।

नेपोकिड नहीं, असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर की शुरुआत

भले ही शरवरी का बैकग्राउंड इतना प्रभावशाली रहा हो, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में सीधे एंट्री नहीं ली। एक बड़े राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री में स्ट्रगल किया। जी हां, शरवरी ने साल 2015 में लव रंजन और संजय लीला भंसाली जैसे बड़े निर्देशकों के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम शुरू किया था। उन्होंने ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्मों में बैकस्टेज रहकर बारीकियां सीखीं।

कब शुरू किया एक्टर बनने का सफर?

शरवरी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए साल 2014 से ऑडिशन देना शुरू किया था और फिर साल 2020 में जाकर उन्हें काम मिला। उन्होंने कबीर खान की वेब सीरीज ‘द फॉरगॉटन आर्मी’ (2020) से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद, उन्होंने यशराज फिल्म्स की ‘बंटी और बबली 2’ से बॉलीवुड डेब्यू किया और फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड जीता।

‘मुंज्या’ से ‘अल्फा’ तक का सफर

साल 2024 शरवरी के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा। मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ में शरवरी के काम की जमकर तारीफ हुई। इसके बाद वे आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ ‘महाराज’ और जॉन अब्राहम के साथ ‘वेदा’ में नजर आईं। साल 2026 में उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में वेदांग रैना के साथ काम किया और अब 3 जुलाई के दिन उनकी आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘अल्फा’ आ रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN