Source :- LIVE HINDUSTAN
सावन में आने वाली हरियाली तीज महिलाओं के लिए खास होती है। अगर शादी के बाद ये आपकी पहली हरियाली तीज है तो आप इसे खास और यादगार बनाने के लिए कुछ तरीकों को अपना सकती हैं।
शादी के बाद ये आपकी पहली हरियाली तीज है तो इसे खास बनाने के लिए आप 5 तरीकों को अपनाएं।
सावन में आने वाली हरियाली तीज 15 अगस्त को मनाई जाने वाली है। हिंदू धर्म में इस दिन का बहुत खास महत्व है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन और दांपत्य सुख का प्रतीक माना जाता है। सुहागिन महिलाएं सावन की तीज में अखंड सौभाग्य के लिए भोलेनाथ की पूजी करती है और बहुत सुंदर तरीके से तैयार होती हैं। इस दिन सास अपनी बहू को मां अपनी बेटी को सिंधारा देती हैं। इसमे कपड़े, गहने, तोहफे, शृंगार का सामान और मनपसंद खाने की चीजें शामिल होती है। आज कल के समय में महिलाएं तीज पर सुबह भगवान की पूजा के बाद अपनी सहेलियों के साथ इस दिन को बड़े मजेदार तरीके से बिताती हैं। अगर शादी के बाद ये आपकी पहली हरियाली तीज है तो आप इस दिन को 5 तरीकों से खास और यादगार बना सकती हैं।
शादी के बाद पहली हरियाली तीज खास और यादगार बनाने के 5 तरीके
- नई दुल्हन की तरह करें शृंगार- शादी के बाद पहली तीज को खास बनाने के लिए एक ऐसा लुक क्रिएट करें जो आपको और बाकी लोगों को हमेशा याद रहें। इसके लिए हरे रंग की साड़ी या फिर लहंगा पहनें। शादी का ओढ़ना इसके साथ स्टाइल करें। सुंदर और ग्लोइंग मेकअप करवाएं। इस लुक को खास बनाने के लिए एक अच्छा हेयरस्टाइल बनाएं, जिससे लुक बहुत प्यारा निकलकर आए। सबसे जरूरी बात इस दिन के लिए अपनी हाथों की शोभा मेहंदी लगवाकर बढ़ाएं।
- झूला लगवाएं और सहेलियों के साथ झूलें- सावन में झूला-झूलने की परंपरा सालों पुरानी है।पुराने समय में महिलाएं आम के पेड़ पर झूला लगाती थीं और सहेलियों के साथ लंबी पेंग भरती थी। आजकल के जमाने में शहरों में ऐसा हो पाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन आप इंडोर झूला लगाएं और इसे सुंदर तरीके से सजाएं। फिर सहेलियों के साथ झूलें और सावन के मलहार गीत गाएं।
- अपनों को दें तोहफा- शादी के बाद आपकी पहली तीज है तो यकीनन आपको खूब तोहफे मिलेंगे। लेकिन इस दिन को अपने और अपनों के लिए यादगार बनाना चाहती हैं तो कुछ गिफ्ट्स अपनों को भी दें। जरूरी नहीं की आप बहुत बड़े और महंगे तोहफे लेकर आएं। आप अपने बजट में रहकर दूसरों को तोहफा दे सकती हैं।
- घर पर करें पार्टी- हरियाली तीज को यादगार बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने परिवार के सदस्य और सहेलियों के साथ मिलकर एक गेट-टूगेदर पार्टी प्लान करें। इसे आप लंच के समय, ईवनिंग टी के समय पर होस्ट कर सकती हैं। इस दौरान एक दूसरे से मिलना हो जाएगा और याद के तौर पर कुछ तस्वीरें भी अपनों के साथ क्लिक हो जाएगी।
- गेम्स खेलें- पार्टी को मजेदार बनाने के लिए कुछ गेम्स भी खेलें। हरियाली तीज के लिए कई सारे गेम्स हैं जिन्हें खेलकर हर किसी को मजा आएगा।
नोट- किसी भी दिन को यादगार बनाने के लिए जरूरी नहीं की आप बहुत रुपये खर्च करें। छोटी-छोटी चीजें बहुत बड़ी खुशी दे सकती हैं। इस दिन वहीं करें जो आपको खुश कर सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

