Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/21/1200x900/sskl_1790010418515_GP19_1790010428630_g5mC_9007df4f-94b3-445d-af68-db995b3abc5c_rxiz.jpgशाहरुख खान और गौरी खान की खास बात ये है कि दोनों एक-दूसरे के धर्म और ट्रेडिशन्स की काफी रिस्पेक्ट करते हैं और उन्हें फॉलो भी करते हैं। अब शाहरुख सोमवार को लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे।
शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी, बेटी सुहाना खान के साथ लालबागचा राजा पंडाल पर पहुंचे। तीनों ने साथ में मिलकर भगवान के दर्शन किए और शाम की आरती भी अटेंड की। तीनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान तीनों ट्रेडिशन लुक में नजर आ रहे हैं। फैंस शाहरुख को देखकर काफी खुश हुए हैं।
शाहरुख पहुंचे लालबागचा के दर्शन करने
इस दौरान शाहरुख ने ब्लू कलर का कुर्ता-पजामा पहना है। गौरी ने येलो कलर का तो सुहाना ने ग्रीन कलर का सूट पहना है। इस दौरान तीनों के साथ शाहरुख की मैनेजर पूजा भी नजर आ रही थीं।
शाहरुख ने फैंस को देखकर उन्हें वेव भी किया और सभी किंग खान को गेखकर खुश हो गए।
अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में गए थे शाहरुख
बता दें कि इससे पहले शाहरुख, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में पहुंचे थे। उस दौरान हालांकि वह मीडिया से बचकर वहां गए थे। लेकिन सेलिब्रेशन की कई वीडियोज वायरल हुई थी जिसमें एक शाहरुख का वीडियो भी वायरल हुआ था जहां वह गणपति बप्पा के दर्शन कर रहे थे।
शाहरुख की प्रोफेशनल लाइफ
शाहरुख की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म डंकी में नजर आए थे जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से शाहरुख की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। लेकिन अब उनकी फिल्म किंग आ रही है।
किंग की जबरदस्त स्टार कास्ट
किंग को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी भी नजर आने वाले हैं। फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
शाहरुख बोले किंग के लिए की बहुत मेहनत
हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बात करते हुए शाहरुख ने बचाया था कि फिल्म के एक्शन सीक्वेंस काफी मुश्किल थे और उन्हें सेट पर चोट भी लगी थी। शाहरुख ने यह भी कहा था कि इस फिल्म में सब किंग है। आप लोगों को एंटरटेन करने के लिए काफी मेहनत की है…एक्शन, गाने, एक्टर्स और हां मेरे बाल।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




