Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बॉन्ड पर प्रिंस नरुला ने उठाए...

शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बॉन्ड पर प्रिंस नरुला ने उठाए सवाल, बोले- ये निब्बा-निब्बी वाला प्यार है

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/06/1200x900/hsp_1785976511772_1785976524504_66d203bd-be23-4fb1-a191-3bbc12264c27.jpg

प्रिंस नरुला, लॉकअप 2 के फिनाले में बतौर गेस्ट बनकर गए थे और इस दौरान उन्होंने शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के इक्वेशन पर कमेंट किया जिसे सुनकर सभी की हंसी निकल गई।

लॉकअप 2 सज या सजा शो खत्म हो गया है। श्रेया कालरा शो की विनर हैं और उन्होंने शिवांगी जोशी को हराकर ये खिताब अपने नाम किया है। फिनाले में कई सेलेब्स बतौर गेस्ट आए थे जिसमें से एक प्रिंस नरुला थे। प्रिंस ने इस दौरान शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की इक्वेशन पर सवाल उठाए और उनके बॉन्ड को निब्बा-निब्बी वाला प्यार बताया।

शिवांगी-हर्षद को लेकर प्रिंस ने क्या कहा

दरअसल, प्रिंस ने शिवांगी को कहा, हर्षद का कभी समझ ही नहीं आया इक्वेशन क्या है। बोलते ये हो कि आप दोस्त हो पर अभी हाल ही में आपका जब वो एलिमिनेट हो रहा था, आपने बोला कि मेरे आखिरी क्लिप्स हैं ये आप ले लो और उसने आपको रुमाल पकड़ाया। ये ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई बॉर्डर पर फाइट करने जा रहा है। मतलब ये कौन करता है भाई?

प्रिंस बोले- निब्बा-निब्बी वाला प्यार लगा

प्रिंस की बात सुनकर शो के होस्ट और कंटेस्टेंट्स सब हंसने लगते हैं। प्रिंस आगे बोलते हैं कि ये रियल लाइफ में नहीं होता। वो एक्शन से ऐसे लगता है ये निब्बा-निब्बी वाला प्यार चल रहा है।

शिवांगी ने दिया प्रिंस को जवाब

प्रिंस की बात पर शिवांगी बोलती हैं कि वह बस हर्षद को एलिमिनेट होने से पहले मोटिवेट कर रही थीं। शिवांगी का कहना था कि वह चाहती थीं कि हर्षद शो में वापस आएं और बस यही वजह थी उनके इमोशनल जेस्चर का।

शिवांगी को एक ज्यूरी ने कहा खैरात में मिली फाइनल में जगह

प्रिंस के अलावा ज्यूरी राउंड पर एक और सवाल शिवांगी के लिए खड़ा हुआ। एक ज्यूरी मेंबर ने कहा कि शिवांगी खैरात पर फिनाले तक पहुंची हैं। दरअसल, हर्षद चोपड़ा ने खुद को एलिमिनेट करके शो से शिवांगी को फिनाले तक पहुंचाया। इसी वजह से शिवांगी को लेकर कहा जा रहा था कि वह हर्षद की वजह से फिनाले तक आई हैं।

शिवांगी ने दिया जवाब

इस पर शिवांगी ने अपनी बात रखी और कहा कि वह हमेशा से ऐसे ही रहे हैं। शिवांगी ने यह भी कहा कि दोनों ने साथ में शो में काम किया है और हर्षद अपने दोस्तों के प्रति काफी केयरिंग और प्रोटेक्टिव रहे हैं।

श्रेया ने ट्रॉफी और 1 करोड़ प्राइज मनी जीती

खैर फिनाले की बात करें तो शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा में कड़ी टक्कर थी। हालांकि कई सोशल मीडिया पेज पर पहले शिवांगी जोशी को ही विनर बता रहे थे, लेकिन जबरदस्त ट्विस्ट तब आया जब विनर की अनाउंसमेंट में श्रेया का नाम लिया गया।

श्रेया ने ना सिर्फ ट्रॉफी अपने नाम की है बल्कि उन्हें 1 करोड़ बतौर प्राइज मनी भी मिला है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN