Home BUSINESS NEWS HINDI शेयर मार्केट लाल फिर भी ये 2 शेयर कैसे कर रहे कमाल,...

शेयर मार्केट लाल फिर भी ये 2 शेयर कैसे कर रहे कमाल, 11.5% तक की आई उछाल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

घरेलू शेयर मार्केट में बुधवार को जोरदार गिरावट के बीच बालाजी अमाइंस और एल्काइल अमाइंस के शेयरों में बंपर उछाल दर्ज की जा रही है। इन दोनों शेयरों में उछाल के पीछे सरकार का एक प्रस्ताव है। सरकार ने चीन, यूरोपीय संघ, सऊदी अरब और ताइवान से आने वाले एथिलीन डायमाइन के आयात पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने का फैसला किया है। निवेशक इस कदम से उत्साहित हैं, क्योंकि इससे घरेलू उत्पादकों को सस्ते आयात से राहत मिलने की उम्मीद है।

बालाजी अमाइंस का शेयर 11.5 प्रतिशत चढ़कर 2,305.40 रुपये पर पहुंच गया, जो बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में सबसे तेजी दिखाने वाले शेयरों में शामिल था। 2026 में अब तक इस शेयर में 105.5 प्रतिशत की बढ़त हो चुकी है, जिससे कंपनी का मार्केट कैप करीब 7,400 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं, एल्काइल अमाइंस के शेयर में भी सुबह के कारोबार में 8 प्रतिशत तक का उछाल आया और यह 1,939.70 रुपये पर जा पहुंचा। इस साल अब तक यह शेयर करीब 19 प्रतिशत चढ़ा है और कंपनी का मार्केट कैप लगभग 9,840 करोड़ रुपये हो गया है।

घरेलू उद्योग को नुकसान से बचाने का प्रयास

सरकार की यह सिफारिश एथिलीन डायमाइन के आयात पर हुए ट्रेड रिलीफ जांच के बाद आई है। जांच में पाया गया कि इन चारों क्षेत्रों से कम कीमत पर आने वाली खेपों से घरेलू उद्योग को नुकसान पहुंचा है।

अगर वित्त मंत्रालय इस प्रस्तावित एंटी-डंपिंग शुल्क को नोटिफाई करता है, तो इससे सस्ते आयात पर रोक लगने की संभावना है और घरेलू निर्माताओं को अपनी कीमतों पर बेहतर नियंत्रण मिल सकेगा।

इन स्टॉक्स में लगातार रैली से पता चलता है कि निवेशकों को उम्मीद है कि प्रस्तावित शुल्क लागू होने पर एमाइन और संबंधित विशेष रसायनों के घरेलू उत्पादकों को अधिक अनुकूल प्रतिस्पर्धी माहौल से लाभ होगा। वहीं, बालाजी ने मार्च तिमाही की आय में मजबूत वृद्धि दर्ज की थी, जिसमें EBITDA सालाना आधार पर 58 प्रतिशत बढ़कर 94 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 58 प्रतिशत बढ़कर 63 करोड़ रुपये हो गया।

एथिलीन डायमाइन क्या है

एथिलीन डायमाइन एक प्रमुख केमिकल इंटरमीडिएट है, जिसका उपयोग फार्मास्यूटिकल्स, एग्रोकेमिकल्स, रेजिन, कोटिंग्स और अन्य विशेष रसायनों के निर्माण में किया जाता है।

बता दें शेयर मार्केट गिरावट है और सेंसेक्स 577 अंक टूटकर 77603 पर आ गया है। इसमें केवल सनफार्मा, अडानी पोर्ट्स, ICICI बैंक और टेक महिंद्रा ही हरे निशान पर हैं। इनमें भी मामूल तेजी है। जबकि, ITC, मारुति और एशियन पेंटस 2 प्रतिशत से अधिक नीचे ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी भी 186 अंक टूटकर 24212 पर आ गया है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN