Source :- LIVE HINDUSTAN
शेविंग या वैक्सिंग के बाद स्किन पर छोटे-छोटे कड़े से दाने दिखने लगते हैं। इनमे इरिटेशन और खुजली होती है। दरअसल, ये बाल होते हैं जो पूरी तरह से बाहर नहीं निकलते हैं और दाने जैसे दिखते हैं, इन्हें ठीक करने के लिए ये 4 टिप्स जरूर फॉलो करें।
शेविंग, वैक्सिंग के बाद स्किन के ऊपर छोटे-छोटे काले दाने से नजर आने लगते हैं जो छूने पर कड़क लगते हैं। दरअसल, ये छोटे, काले से दिख रहे दाने इनग्रोन हेयर होते हैं। जो छूने पर काफी कड़क होते हैं और स्किन को इरिटेट करते हैं। इन इनग्रोन हेयर से स्किन पर खुजली भी होती है और काफी सारे लड़कियां इन बालों को नाखूनों से उखाड़ कर हटाती रहती हैं। लेकिन शेविंग के बाद होने वाले इनग्रोन को हटाने का सही तरीका पता होना जरूरी है। डर्मेटोलॉजिस्ट खुशबू ने बताया कि कैसे इन छोटे कड़क उग रहे बालों से छुटकारा पाया जा सकता है।
कैसे निकल आते हैं इनग्रोन हेयर
दरअसल, शेविंग या वैक्सिंग के बाद स्किन पर कई बार बाल जड़ों से बाहर की तरफ ना बढ़कर नीचे की तरफ स्किन के अंदर ही कर्ल हो जाता है या डेड स्किन के नीचे फंस जाता है तो उस जगह पर दाने से उभर आते हैं या फिर उस हेयर फॉलिकल्स में सूजन आ जाती है। इन छोटे दानों यानि इनग्रोन हेयर को नाखूनों से उखाड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए नहीं तो स्किन इरिटेट हो जाती है।
इनग्रोन हेयर से छुटकारा पाने के लिए ये 4 टिप्स याद रखें।
हेयर ग्रोथ के डायरेक्शन में करें शेविंग
शेविंग करते समय ध्यान रखें कि आपके रेजर का डायरेक्शन उसी तरफ होना चाहिए। जिससे कि स्किन बालों के साथ ना छिले और केवल बाल ही रिमूव हो। रेजर के ब्लेड की वजह से कई बार स्किन इरिटेट हो जाती है। जिससे इनग्रोन हेयर निकलना स्टार्ट हो जाते हैं।
वैक्सिंग की सही ट्रिक फॉलो करें
जब भी वैक्सिंग करनी हो तो वैक्स लगाने के बाद स्किन को अच्छी तरह से पकड़कर टाइट करें और फिर स्ट्रिप को चिपकाकर हेयर ग्रोथ के अपोजिट डायरेक्शन में खींचे। ऐसा करने से बाल अच्छी तरह से क्लीन होते हैं और इनग्रोन के चांस कम हो जाते हैं।
शेविंग से पहले स्किन को तैयार करें
शेविंग करने वाली हैं तो पहले अच्छी तरह से स्किन को रेडी करें। सॉफ्ट स्किन रखें, पहले पानी से स्किन को गीला करें और अच्छी तरह सुखाकर मॉइश्चराइजर लगाएं। कभी भी ड्राई स्किन पर शेविंग ना चलाएं। कई बार लड़कियां जल्दीबाजी में बिल्कुल ड्राई स्किन पर शेविंग कर लेती हैं। जिससे ना केवल पूरी तरह से बाल निकलते नहीं है उल्टे छोटे इनग्रोन हेयर अगले दिन से ही निकलना स्टार्ट हो जाते हैं। हो सके तो नहाने के बाद जब स्किन बिल्कुल सॉफ्ट हो जाती है उस वक्त शेविंग करें, बाल आसानी से निकलेंगे और इनग्रोन हेयर के चांस भीकम होंगे।
टाइट कपड़े ना पहनें
वैक्सिंग या शेविंग के बाद बहुत टाइट कपड़े, कड़े कपड़े जैसे जींस वगैरह ना पहनें। वैक्सिंग या शेविंग के बाद टाइट कपड़ें स्किन पर घिसते हैं, जिससे बाल स्किन के बाहर ना निकलकर अंदर की तरफ कर्ल हो जाते हैं और इनग्रोन हेयर निकलने लगते हैं। इसलिए जब भी वैक्सिंग या शेविंग करनी हो तो इन 4 टिप्स का ध्यान जरूर रखें।
लगाएं खास तरह की क्रीम
स्किन को सॉफ्ट बनाना है तो हमेशा यूरिया एंड लैक्टिक एसिड बेस्ड क्रीम का इस्तेमाल करें। ये क्रीम स्किन को सॉफ्ट बनाकर रखेगी और इनग्रोन हेयर की समस्या कम होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




