Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार श्रद्धा कपूर की ‘Eetha’ ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एशिया...

श्रद्धा कपूर की ‘Eetha’ ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ फिल्म का नाम, सर्टिफिकेट के साथ किया गया सम्मानित

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

श्रद्धा कपूर अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रद्धा कपूर मशहूर लावणी कलाकार ‘विठाबाई नारायणगांवकर’ की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म को रिलीज होने में अभी एक हफ्ते से ज्यादा का समय बाकी है और इसने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ‘ईठा’ के पहले गाने ‘जी जी रे जी’ का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। दरअसल, हाल ही में एक इवेंट में कई महिलाओं ने एक साथ ‘जी जी रे जी’ का हुक स्टेप करने का रिकॉर्ड बनाया है। करीब एक मिनट तक सभी महिलाओं लावणी परफॉर्मेंस दी और ये खास कीर्तिमान बनाया।

पुणे में हुआ इवेंट

पुणे की जील यूनिवर्सिटी में हाल ही में ‘ईठा’ का प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया गया, जहां श्रद्धा कपूर और फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर भी मौजूद रहे। यहां पारंपरिक वेशभूषा में सजी सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ ‘जी जी रे जी’ पर ताल से ताल मिलाते हुए लावणी के हुक स्टेप किए। आयोजन के दौरान एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस नए रिकॉर्ड का ऐलान किया और फिर मैडॉक फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स महाराष्ट्र को सम्मान प्रदान किया।

श्रद्धा कपूर, लक्ष्मण उतेकर को दिया गया सर्टिफिकेट

इवेंट में मौजूद एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने श्रद्धा कपूर, लक्ष्मण उतेकर और फिल्म की टीम को सर्टिफिकेट और गोल्ड मेडल भी दिया। इसके बाद श्रद्धा कपूर ने इवेंट में मौजूद प्रतिभागियों के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं। इस दौरान श्रद्धा कपूर ने पारंपरिक नौवारी साड़ी पहनी थी। एमराल्ड ग्रीन नौवारी साड़ी में श्रद्धा बेहद प्यारी लग रही थीं। उन्होंने ट्रेडिशनल जूलरी और कोल्हापुरी चप्पल के साथ अपना लुक पूरा किया। श्रद्धा ने भी स्टेज पर अपने गाने के हुक स्टेप किए और लावणी की झलक दिखाकर माहौल जोश से भर दिया।

कब रिलीज होगी ‘ईठा’?

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘ईठा’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर दिग्गज तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी से प्रेरित है। 17 नवंबर को फिल्म का पहला गाना ‘जी जी रे जी’ रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने बताया कि कैसे श्रद्धा ने इस गाने के लिए पैर में 4-4 किलो के घुंघरू पहनकर रिहर्सल की, जिसके चलते उनके पैर में सूजन हो गई और मसल टियर भी हो गया। इसके बाद श्रद्धा को करीब 1 महीने रेस्ट करना पड़ा। बता दें, इस गाने की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है और श्रद्धा के साथ इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, सिद्धार्थ जाधव और जीशान अय्यूब जैसे दमदार कालाकरों की टोली है।

ये भी पढ़ेंः ‘किसे पता था सैफू तो अपनी होने वाली साली के साथ’, करीना कपूर ने शेयर किया 27 साल पुराना वीडियो, याद आया ‘हम साथ साथ हैं’ का दौर

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV