Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार संजय दत्त पूरा करेंगे दोस्त का अधूरा सपना, संजय गुप्ता के निधन...

संजय दत्त पूरा करेंगे दोस्त का अधूरा सपना, संजय गुप्ता के निधन पर किया यह पोस्ट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/31/1200x900/Sanjay_Gupta_and_Dutt_1793448927885_d6BD_1793448954948_16a6_05998e2d-3d9b-454d-8baa-30655ec271b7_njLT.jpg

संजय दत्त ने अपने दोस्त संजय गुप्ता के अधूरे सपने को पूरा करने का बीड़ा उठाते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि वह उनकी यादों और उनके साथ बिताए वक्त को बहुत मिस करेंगे।

‘कांटे’ और ‘मुसाफिर’ जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर संजय गुप्ता के निधन के बाद लीजेंडरी एक्टर संजय गुप्ता ने उनकी आइकॉनिक फिल्म ‘कांटे’ का पार्ट-2 बनाने की बात कही है। संजय दत्त ने निर्देशक संजय गुप्ता के साथ उनकी दशकों पुरानी दोस्ती को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। संजय दत्त ने वादा किया कि वह अपने दोस्त संजय गुप्ता के ‘कांटे-2’ बनाने के सपने को पूरा करेंगे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में संजय दत्त ने गुप्ता को अपनी फैमिली बताया और उनके साथ बिताई यादों, बातों और सालों को याद किया।

संजय गुप्ता संग ऐसा रहा रिश्ता

संजय दत्त ने यह भी बताया कि हाल ही में उनकी साल 2002 की कल्ट क्राइम थ्रिलर कांटे के सीक्वल पर बात हुई थी। दत्त ने कहा कि उनके ‘भाई’ के बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी और उनकी यादें हमेशा उनके साथ रहेगी। संजय दत्त ने कहा कि उनका फिल्ममेकर संजय गुप्ता के साथ रिश्ता पर्सनल और प्रोफेशनल रहा है। एक्टर ने गुप्ता को अपना भाई बताया और साथ ही कहा कि उनकी दोस्ती की यादें हमेशा उनकी जिंदगी का हिस्सा बनी रहेंगी। मालूम हो कि संजय गुप्ता और संजय दत्त का ना सिर्फ नाम सेम था, बल्कि दोनों की आदतें भी काफी मेल खाती थीं।

संजू ने लिखी इमोशनल पोस्ट

संजय दत्त ने अपनी पोस्ट में लिखा, “गुप्त्स, मेरे भाई। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहे हैं कि तुम हमें छोड़कर चले गए। हमने साथ में ढेर सारा प्यारा और मजेदार वक्त बिताया है। ढेर सारी यादें और कई सालों की दोस्ती। तुम हमेशा मेरे लिए परिवार जैसे रहे हो, और यह कभी नहीं बदलेगा। मैं तुम्हें और हमारे साथ बिताए हुए वक्त को आज बहुत मिस कर रहा हूं। हम अभी कुछ वक्त पहले ही कांटे-2 के बारे में बात कर रहे थे, मैं तुम्हारी याद में कांटे-2 को, तुम्हारे सपने को पूरा करूंगा मेरे भाई। तुम हमेशा और हमेशा मेरे प्यारे रहोगे।”

क्या थी फिल्म कांटे की कहानी?

संजय दत्त ने अपने करीबी दोस्त को याद करते हुए लिखा है कि अब जिंदगी तुम्हारे बिना वैसी नहीं रहेगी भाई। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे। बात फिल्म कांटे की करें तो इसमें सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन और महेश मांजरेकर एक साथ नजर आए थे। जहां तक कहानी की बात है तो साल 2002 में आई यह फिल्म 6 ऐसे लोगों की कहानी थी, जिन्हें झूठे आरोप में जेल हो जाती है और इन सबकी मुलाकात जेल में ही होती है। प्रशासन से बदला लेने के लिए वो एक ऐसी बैंक को लूटने का प्लान बनाते हैं, जिसमें पुलिसवालों की सैलरी जमा होती है। फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN