Home World News hindi सऊदी अरब में हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत; फ्रांस में विमान...

सऊदी अरब में हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत; फ्रांस में विमान हादसे में 11 मरे

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सऊदी अरब में बड़ा हादसा हो गया। यहां सऊदी अरामको कंपनी का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले, आज ही फ्रांस में एक विमान क्रैश हो गया था।

सऊदी अरब में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। यह हादसा सऊदी के रास तानुरा में हुआ। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर सऊदी अरामको कंपनी का था और हादसा भी बड़ी तेल रिफाइनरी के पास हुआ। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया, लेकिन 14 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के कारण का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच चल रही है। सऊदी प्रेस एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रैश में मारे गए सभी लोग सऊदी अरब के ही रहने वाले थे। इससे पहले, आज ही एक फ्रांस में भी विमान हादसा हो गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।

सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, रविवार सुबह 6 बजे हुए इस क्रैश में मारे गए सभी लोग सऊदी अरब के नागरिक थे। सऊदी एनर्जी मिनिस्ट्री ने क्रैश में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई। SPA ने एक बयान में मिनिस्ट्री ने कहा, “एनर्जी मिनिस्ट्री मरने वालों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सच्ची सहानुभूति जताती है।”

वहीं, रविवार को पूर्वी फ्रांस के शहर टॉम्ब्लेन के पास स्काईडाइवर्स को ले जा रहा एक सिविलियन विमान क्रैश हो गया। इसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई। लोकल अधिकारियों ने बताया कि यह फ्रांस के सबसे खतरनाक लाइट एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट में से एक है। पूर्वी म्यूर्थ-एट-मोसेल डिपार्टमेंट के प्रीफेक्ट यवेस सेगुई ने कहा कि क्रैश में पांच इंस्ट्रक्टर, पांच स्टूडेंट और पायलट की मौत हो गई।

उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “पीड़ितों में कोई भी आसपास खड़ा नहीं था।” AFP के एक जर्नलिस्ट ने बताया कि जर्मनी में रजिस्टर्ड यह एयरक्राफ्ट नैन्सी-एस्से एयरोड्रोम के रनवे के पास एक घास वाले एरिया में क्रैश हुआ, जो एक रेजिडेंशियल इलाके और दो सड़कों के पास था। घटना का कारण तुरंत साफ नहीं हो पाया। मेडिकल और साइकोलॉजिकल सपोर्ट टीमें एयरफील्ड पर मौजूद पीड़ितों के रिश्तेदारों और दूसरे गवाहों की देखभाल कर रही थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN