Home LIFESTYLE NEWS HINDI सफेद बाल मुसीबत बन गए हैं तो इस ड्रिंक को पिएं, बुढ़ापे...

सफेद बाल मुसीबत बन गए हैं तो इस ड्रिंक को पिएं, बुढ़ापे तक रहेंगे घने-काले

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Tips to turn hair black naturally: समय से पहले ही बालों के सफेद होने से परेशान हैं। केमिकल वाले हेयर कलर और ट्रीटमेंट ले रहीं और नतीजा बालों का टूटना और झड़ना हो रहा। इन सारी समस्यों को जड़ से खत्म करना है तो इस ड्रिंक को पिएं।

लड़कियों के बाल जब तक घने-काले और मजबूत ना हो उनकी खूबसूरती निखर कर नहीं दिखती। लेकिन काफी लेडीज अपने झड़ते और उम्र से पहले सफेद होते बालों से परशान रहती हैं। अब अगर केमिकल वाले हेयर कलर अप्लाई करती हैं तो इससे बालों के डैमेज होने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए समय से पहले ही हेल्दी और बालों के लिए फायदेमंद ड्रिंक को डाइट में जरूर शामिल करें। मनप्रीत कौर ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के लिए फायदेमंद ड्रिंक की रेसिपी को शेयर किया है। जो ना केवल बालों को सफेद होने से रोकेगी बल्कि घना, लंबा और काला भी बनाएगी।

बुढ़ापे तक मजबूत रखेगी बाल ये ड्रिंक

इस ड्रिंक को बनाकर पी लिया तो ये आपके बालों को ना केवल घना और मजबूत रखेगी बल्कि इससे बालों में जल्दी सफेदी भी नहीं आएगी। दरअसल, बालों में नरिश्मेंट की कमी की वजह से बाल ना केवल कमजोर होकर टूटते हैं बल्कि सफेद होना भी स्टार्ट हो जाते हैं। प्रोटीन की कमी बालों में ब्रेकेज और रूखेपन की समस्या को बढ़ाती है बल्कि विटामिन बी 12, जिंक, आयरन और कॉपर से कम उम्र में ही बालों में सफेदी ना आने लगती है। ऐसे में बालों को हेल्दी रखने के लिए इस ड्रिंक को पीना फायदेमंद होगा।

कैसे बनाएं हेल्दी हेयर वाली ड्रिंक

बालों को हेल्दी और घना बनाने वाली इस ड्रिंक को बनाने के लिए पहले से ये पाउडर बनाकर तैयार कर लें। इस पाउडर को आप छाछ या फिर पानी में घोलकर पिएं। या फिर रोटी,चावल में भी डालकर खा सकती हैं। सबसे पहले इन चीजों का पाउडर बना लें।

एक बाउल अलसी के बीज

आधा बाउल जीरा

एक चौथाई बाउल काली मिर्च

एक बाउल भरकर करी पत्ता

तवे पर सबसे पहले अलसी के बीज यानी फ्लैक्स सीड को ड्राई रोस्ट कर लें। इसी के साथ जीरा, काली मिर्च औ करी पत्ता भी डालकर रोस्ट करें। जब ये सारी चीजें थोड़ी ठंडी हो जाए तो ग्राइंडर जार में डालकर बारीक पाउडर बना लें। इस पाउडर को किसी एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें।

हेल्दी ड्रिंक बनाने का तरीका

इस पाउडर को हेल्दी ड्रिंक की तरह पीना है तो छाछ बनाकर मसाले की जगह इसको डालें और नमक डालकर पिएं। या फिर पानी में इस पाउडर को डालकर पी जाएं। अलसी में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर को हेल्दी बनाता है। वहीं जीरा बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है। करी पत्ते में मौजूद विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, आयरन हेयर के लिए काफी फायदेमंद है। रोजाना इस पाउडर को पीने से बालों की हेल्थ अच्छी होती है, असमय सफेद हो रहे बाल रुकते हैं और बालों का झड़ना भी बंद होता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN