Source :- LIVE HINDUSTAN
कम उम्र में जिन लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं, उन्हें सबसे ज्यादा अपने बालों की चिंता सताती है क्योंकि एक बार केमिकल वाले हेयर कलर या मेहंदी लगाना शुरू कर दिया तो पूरी जिंदगी ही इसे लगाना पड़ता है। क्योंकि बाल भले ही कुछ समय के लिए काले रंग में बदल जाएं लेकिन दोबारा से फिर और ज्यादा तेजी से सफेद होने लगता है। ऐसे में नेचुरल उपाय आपके बालों की सफेदी कम करने के साथ ही बालों की ग्रोथ को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। सफेद बालों को काला करने के लिए आयुर्वेदिक तेल का ये नुस्खा सोशल मीडिया पर मनप्रीत कौर ने शेयर किया है। इस तेल को बनाकर बालों में लगाया तो सफेद बालों से छुटकारा कम उम्र वाले बच्चों को भी मिल जाएगा। नोट कर लें बनाने का तरीका।
सफेद बालों के लिए आयुर्वेदिक काला तेल बनाने की सामग्री
सफेद बालों को अगर नेचुरली काला करना चाहते हैं जिससे और ज्यादा बाल केमिकल के इफेक्ट से टूटना-झड़ना ना शुरू कर दें तो होममेड हेयर ऑयल बेस्ट है। जिसे बनाकर रख लें और रोजाना बालों में लगाएं। ये बालों को नेचुरली काला रखने में मदद करेंगे और केमिकल वाले हेयर कलर से होने वाले नुकसान से भी बचे रहेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





