Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सलमान खान, रोहित शेट्टी के बाद अब टाइगर श्रॉफ, लॉरेंस बिश्नोई गैंग...

सलमान खान, रोहित शेट्टी के बाद अब टाइगर श्रॉफ, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर रहे ये 6 सेलेब्स भी आए

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/tiger_shroff_targeted_1792339809965_eKHy_1792339823268_VmqH_991cca98-6563-4749-a4c9-71147f9fa796_SXOC.jpg

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग की थी। राहत की बात यह है कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है।  

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है। टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। ये घटना घटना मुंबई के जुहू इलाके की बताई गई है। इस घटना में एक फैन और एक्टर के ड्राइवर के घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग की थी। राहत की बात यह है कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आ चुका है। फायरिंग की इस घटना के बाद एक पोस्ट के जरिए इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से गैंगस्टर अनिल पंडित का सोशल मीडिया पर पोस्ट आया है। सेलेब्स के साथ फायरिंग की ये घटना पहली नहीं है। पिछले दो साल में ऐसे चार मामले सामने आ चुके हैं।

1- सलमान खान (अप्रैल 2024)

सबसे चर्चित मामला सलमान खान का रहा है। ये घटना साल 2024 की है, जब मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने बांद्रा स्थित उनके ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के बाहर और बालकनी की तरफ कई राउंड फायरिंग की थी। बाद में इस हमले का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़ा गया। यही नहीं, सलमान खान को जान से मारने की कई धमकियां भी मिल चुकी हैं।

2- रोहित शेट्टी (फरवरी 2026)

डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी इसका शिकार हो चुके हैं। इसी साल फरवरी में रोहित के मुंबई (जुहू) स्थित 9 मंजिला शेट्टी टावर के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। इस फायरिंग में किसी की जान को कोई नुकसान तो नहीं, लेकिन फायरिंग में फर्स्ट फ्लोर के जिम का कांच टूट गया था। इस हमले की जिम्मेदारी भी लॉरेंस गैंग से जुड़े शुभम लोनकर ने ली थी।

3- दिशा पाटनी (2025)

टाइगर से पहले उनकी खास दोस्त दिशा पाटनी के घर पर हमला हो चुका है। पिछले साल यानी अगस्त 2025 में दिशा के बरेली वाले घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। दिशा के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली थी।

4- एल्विश यादव (2025)

बिग बॉस विनर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर भी फायरिंग हुई थी। इस घटना की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी।

5- कपिल शर्मा (2025)

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे (Caps Cafe) के बाहर तीन अलग-अलग मौकों पर फायरिंग की घटनाएं सामने आई थीं, जब उन्होंने अपने शो में एक विवादित गेस्ट को आमंत्रित किया था।

6- ए पी ढिल्लों और गिप्पी ग्रेवाल (2023-2024)

पंजाबी सिंगर्स ए पी ढिल्लों और गिप्पी ग्रेवाल भी इसका शिकार हो चुकी है। एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घरों के बाहर भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर फायरिंग की गई थी। वहीं, गिप्पी ग्रेवाल को सलमान खान से दोस्ती रखने की वजह से निशाना बनाया गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN