Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/29/1200x900/als_1782732555792_1782732565146_65d3c8b1-18b8-4415-8dab-66e4e8623266.jpgसलमान खान और ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम कर चुकीं सादिया सिद्दीकी ने बताया कि ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या का कैसा हाल था जब दूसरी फिल्म में उन्होंने काम किया।
ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने साथ में फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम किया था। इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच रिलेशन की खबर आई थी। हालांकि फिर दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था। इतना ही नहीं उस वक्त ऐसे भी खबर आई थी दोनों के बीच काफी बुरी तरह से चीजें खराब हुई थीं। अब इसी फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस सादिया सिद्दीकी ने बताया कि कैसे ब्रेकअप के बाद जब ऐश्वर्या ने उनके साथ साल 2005 में आई फिल्म शब्द में काम किया था तो एक्ट्रेस का कैसा हाल था। क्या उनकी पर्सनल लाइफ में चल रही मुश्किलों का उन पर कोई असर था या नहीं।
ऐश्वर्या को लेकर क्या बोलीं सादिया
सादिया से दरअसल, पूछा गया कि क्या ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ में जो दिक्कत चल रही थी वो उन्हें महसूस हुई थी फिल्म शब्द के दौरान तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि मेरा वैसे ऐश्वर्या के साथ सिंगर सीन भी नहीं था तो इसलिए वह इतना कुछ सेंस नहीं कर पाईं कि ऐश्वर्या के साथ क्या चल रहा है। इसके अलावा वह ऐश्वर्या को पर्सनली बिल्कुल नहीं जानती थीं।
उन्होंने काफी अच्छे से छिपाया है
सादिया ने आगे सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘लेकिन जितना मैंने महसूस किया उन्होंने काफी अच्छे से छिपाया है। वह हमेशा पूरा तैयार होकर आती थीं शूट के लिए, अपनी सारी लाइन याद करके, अपनी स्क्रिप्ट अच्छे से पढती थीं और पूरे प्रोफेशनलिज्म के साथ काम करती थीं। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कभी पर्सनल लाइफ की दिक्कतों को नहीं आने दिया है।’
सादिया ने आगे ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा कि एक्ट्रेस अपने किरदार को लेकर काफी डेडिकेटेड थीं। वह कई बार स्क्रिप्ट पढतीं और डिस्कस करती थीं कि कैसे उनके सीन को वह कर सकती हैं और अपने किरदार के साइकोलॉजी को समझने की पूरी कोशिश करती थीं।
फिल्म शब्द की बात करें तो इसमें ऐश्वर्या राय, संजय दत्त और जायद खान लीड रोल में थे। फिल्म साल 2005 में आई थी।
सलमान और ऐश्वर्या की प्रोफेशनल लाइफ
सलमान अब फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया था। पहले इस फिल्म का पहला नाम बैटल ऑफ गलवान था। लेकिन फिर इसका नाम बदल दिया। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।
वहीं इसके अलावा वह नयनतारा के साथ भी एक फिल्म करने वाले हैं। इस फिल्म को वामशी पैदिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं और दिल राजू इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म ईद 2027 में रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि अभी इस मूवी का नाम एसवीसी63 है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।
वहीं ऐश्वर्या की बात करें तो वह लास्ट फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में नजर आई थीं। इस फिल्म को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था जो साल 2023 में आई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड भी मिला था। इस मूवी के बाद से एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




