Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/21/1200x900/21_june_ott_series_1782047224222_1782047228391_b9a45bf7-0a9f-4206-9a1a-75bb735d383f.jpgOTT Web Series: इस लिस्ट में साल 2026 में रिलीज हुईं 11 सीरीज के बारे में बताया गया है जो इस वक्त ओटीटी पर धूम मचा रही हैं। इन सबकी आईएमडीबी रेटिंग 6.5 से ज्यादा है।
साल 2026 में ओटीटी पर कई सारी वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, लेकिन कुछ ऐसी हैं जो ट्रेंड में रहीं। आज हम आपको ऐसी ही 11 सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं। ये सीरीज जी5, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हैं। खास बात ये है कि इन सबकी आईएमडीबी रेटिंग 6 से ज्यादा है।
1. ब्राउन
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5
आईएमडीबी रेटिंग: 6.6
एक्टर्स: करिश्मा कपूर, हेलेन, सोनी राजदान, सूर्या शर्मा, जीशू सेनगुप्ता
कहानी: अभीक बरुआ की किताब ‘सिटी ऑफ डेथ’ पर बनी ये एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसमें कोलकाता पुलिस की जासूस रीता ब्राउन की कहानी दिखाई गई है, जो खुद शराब की लत से जूझ रही है और सदमे है। इसी बीच उसे शहर के एक रसूखदार परिवार की लड़की के मर्डर केस की जांच सौंपी जाती है, जो उसे भ्रष्टाचार और छिपे हुए काले इतिहास के दलदल में ले जाती है।
2. संकल्प
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन एमएक्स प्लेयर
आईएमडीबी रेटिंग: 6.6
एक्टर्स: नाना पाटेकर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुब्रा सैत, संजय कपूर, नीरज काबी।
कहानी: प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी ये एक सोशियो-पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज है। इसकी कहानी चाणक्य और चंद्रगुप्त के गुरु-शिष्य के रिश्ते को आज के आधुनिक भारत की राजनीति और ब्यूरोक्रेसी के बीच रखकर बुनी गई है। सीरीज दिखाती है कि कैसे असली सत्ता चुनावों से नहीं, बल्कि शिक्षण संस्थानों और प्रशासनिक कंट्रोल के जरिए पर्दे के पीछे से चलाई जाती है।
3. द पिरामिड स्कीम
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
आईएमडीबी रेटिंग: 6.7
एक्टर्स: परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी, अंजन श्रीवास्तव, शेखर सुमन
कहानी: हरिद्वार के बैकड्रॉप पर सेट ये सीरीज क्राइम और कॉमेडी का मिक्स है। कहानी गोल्डी नाम के एक चालाक लड़के की है, जो अपनी जिंदगी बदलने के चक्कर में नेटवर्क मार्केटिंग स्कैम की चकाचौंध भरी दुनिया में फंस जाता है। जब वो मनोज श्रीवास्तव नाम के सीधे-साधे इंसान के साथ हाथ मिलाता है, तो उसकी चाहत धीरे-धीरे एक खतरनाक मोड़ ले लेती है।
4. ग्लोरी
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
आईएमडीबी रेटिंग: 6.7
एक्टर्स: दिव्येंदु, पुलकित सम्राट, सुविंदर विक्की, आशुतोष राणा, सयानी गुप्ता
कहानी: करण अंशुमन के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज एक स्पोर्ट्स थ्रिलर है। कहानी बॉक्सिंग की दुनिया और ओलंपिक मेडल जीतने के पीछे छिपे काले सच को उजागर करती है। रिंग के अंदर चल रहे एक्शन के साथ-साथ इसमें एक सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री भी चलती है, जो दिखाती है कि कामयाबी के शिखर पर पहुंचने के लिए एथलीट्स को क्या-क्या कीमत चुकानी पड़ती है।
5. तस्करी: द स्मगलर्स वेब
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
आईएमडीबी रेटिंग: 7.1
एक्टर्स: इमरान हाशमी, शरद केलकर, अमृता खानविलकर, जोया अफरोज, नंदिश संधू
कहानी: मशहूर फिल्ममेकर नीरज पांडे की ये सीरीज मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम्स एन्फोर्समेंट के काम को दिखाती है। इमरान हाशमी ने इसमें सुपरिटेंडेंट अर्जुन मीना का किरदार निभाया है, जो अपनी टीम के साथ मिलकर एक बहुत बड़े इंटरनेशनल स्मगलिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश करने में जुटे हैं।
6. मटका किंग
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
आईएमडीबी रेटिंग: 7.2
एक्टर्स: विजय वर्मा, सई ताम्हणकर, कृतिका कामरा, गुलशन ग्रोवर, सिद्धार्थ जाधव।
कहानी: ये एक धांसू क्राइम ड्रामा सीरीज है। इसमें ब्रिज भट्टी नाम के एक सीधे-साधे कपास व्यापारी की कहानी दिखाई गई है, जो शहर में ‘मटका’ नाम का सट्टेबाजी का एक नया खेल शुरू करता है। धीरे-धीरे ये खेल पूरी मुंबई को अपनी चपेट में ले लेता है और ब्रिज गैंबलिंग डॉन बन जाता है।
7. राख
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
आईएमडीबी रेटिंग: 7.6
एक्टर्स: अली फजल, सोनाली बेंद्रे, आकाश मखिजा, राकेश बेदी
कहानी: ये एक डार्क इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसकी कहानी तब शुरू होती है जब एक परिवार के दो बच्चे अचानक गायब हो जाते हैं। मामले की जांच करने उतरा पुलिस अफसर इस गुत्थी को सुलझाने के लिए अपनी खोज शुरू करता है, लेकिन वो जितना गहराई में जाता है, उतने ही हिंसा और इंसानी फितरत के खौफनाक राज सामने आते हैं।
8. हेलो बच्चों
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
आईएमडीबी रेटिंग: 8
एक्टर्स: विनीत कुमार सिंह, विक्रम कोचर, गिरिजा ओक
कहानी: टीवीएफ (TVF) की बनाई गई ये सीरीज एड-टेक प्लेटफॉर्म ‘फिजिक्स वाला’ के फाउंडर अलख पांडे के जीवन पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है। कहानी प्रयागराज के एक स्ट्रगलिंग टीचर के सफर को दिखाती है, जो पारंपरिक कोचिंग सेंटरों के महंगे जाल को तोड़कर यूट्यूब के जरिए बच्चों को बेहद सस्ती और क्वालिटी एजुकेशन देता है।
9. हाथरस
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
आईएमडीबी रेटिंग: 8.1
एक्टर्स: पैट्रिक ग्राहम (डायरेक्टर), तनुश्री पांडे (पत्रकार)।
कहानी: ये साल 2020 में उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई एक युवा दलित महिला के साथ दरिंदगी और उसकी मौत की सच्ची घटना पर आधारित एक डॉक्यु-सीरीज है। इसमें पीड़िता के परिवार, मामले की जांच करने वाले अधिकारियों और ग्राउंड पर कवरेज करने वाले पत्रकारों के इंटरव्यू को शामिल किया गया है। ये सीरीज सिस्टम की संवेदनहीनता और न्याय की लड़ाई को दिखाती है।
10. मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन एमएक्स प्लेयर
आईएमडीबी रेटिंग: 8.7
एक्टर्स: नसीरुद्दीन शाह, जिम सरभ, वैभव तत्ववादी, लक्षवीर सरन
कहानी: 1980 के दशक के बैकड्रॉप पर बनी ये एक बायोग्राफिकल ड्रामा सीरीज है। कहानी मशहूर उद्योगपति जे.आर.डी. टाटा और जेरॉक्स देसाई के इर्द-गिर्द घूमती है। स्विस घड़ी के निर्माताओं द्वारा रिजेक्ट किए जाने के बाद, टाटा अपनी टीम को पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ वॉच ब्रांड बनाने का काम सौंपते हैं। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे तमाम अड़चनों के बावजूद ‘टाइटैन’ ब्रांड का जन्म हुआ।
11. सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
आईएमडीबी रेटिंग: 9.6
एक्टर्स: परमवीर सिंह चीमा, अंबरीश वर्मा
कहानी: टीवीएफ की सबसे लोकप्रिय सीरीज का ये दूसरा सीजन है। अंबरीश वर्मा ने इस सीरीज की कहानी लिखी है और इसे डायरेक्ट भी किया है। इसकी कहानी प्रशांत नरूला और जिमी मेहता के इर्द-गिर्द घूमती है। मिडिल क्लास बैकग्राउंड से आने वाले ये लड़के अपने बड़े सपनों को पूरा करने की रेस में दौड़ रहे हैं। सीजन 2 में इनके सपनों की जंग और भी गंभीर और इमोशनल हो गई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




