Home LIFESTYLE NEWS HINDI सावन में हरी साड़ी पहन रही हैं? ये 7 ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स...

सावन में हरी साड़ी पहन रही हैं? ये 7 ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स लगाएं, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आउटफिट के कलर के हिसाब से अगर लिपस्टिक का शेड लगा हो, तो मेकअप लुक परफेक्ट दिखता है। गलत शेड लगाने से चेहरा फीका दिखने लगता है। तो चलिए आपको बताते हैं ग्रीन कलर की साड़ी के साथ कौन से लिपस्टिक शेड लगाएं।

सावन के खास दिनों में ज्यादातर महिलाएं हरी साड़ी या सूट पहनना पसंद करती हैं। हरा रंग सावन के महीने में हरियाली के प्रति प्रेम, माता पार्वती की कृपा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए पहना जाता है। कई लोगों को हरा रंग काफी पसंद होता है, ऐसे में उनके पास इसी कलर की साड़ियां होती हैं। अगर आप भी इस खास महीने में हरे रंग की साड़ी पहन रही हैं, तो हम आपको बताएंगे कि उसके साथ लिपस्टिक शेड्स कौन सा लगाएं। गलत लिपस्टिक शेड आपकी खूबसूरती को कम कर सकता है और सही शेड आपके आउटफिट के साथ आपकी सुंदरता में भी चार चांद लगा देगा। चलिए आपको हरी साड़ी के साथ कौन से लिपस्टिक शेड्स लगाने हैं, बताते हैं।

हरी साड़ी के साथ कौन से रंग की लिपस्टिक लगाएं?

1. क्लासिक रेड लिपस्टिक

रेड कलर की लिपस्टिक एवरग्रीन है। आप किसी भी रंग का आउटफिट पहन रही हो, उसके साथ लाल लिपस्टिक शेड खिलकर दिखता है। हरी साड़ी के साथ लाल लिपस्टिक का कॉम्बिनेशन भी कमाल का दिखेगा। खासतौर पर सिल्क, बनारसी और कांजीवरम ग्रीन साड़ी के साथ आप इसे ट्राई करें।

2. न्यूड पिंक लिपस्टिक

अगर आप नेचुरल और एलिगेंट लुक पसंद करती हैं, तो ग्रीन साड़ी के साथ न्यूड पिंक लिपस्टिक लगाएं। इस शेड में आपको नेचुरल लिप कलर जैसा लुक मिलेगा और ये आपकी ग्रीन साड़ी के साथ परफेक्ट भी लगेगा।

3. पीच शेड लिपस्टिक

पीच लिपस्टिक शेड भी ट्रेंड में है। अगर आपकी ग्रीन साड़ी लाइट या फिर पेस्टल कलर की है, तो पीच लिपस्टिक लगाएं। ये आपके मेकअप लुक को सॉफ्ट और फ्रेश टच देगी।

4. डार्क मरून लिपस्टिक

डार्क ग्रीन या एमराल्ड ग्रीन साड़ी पहन रही हैं, तो डार्क मरून शेड ट्राई करें। डीप मरून शेड क्लासी और रॉयल लुक देता है और डार्क ग्रीन साड़ी के साथ ये चेहरे पर खिलकर दिखेगा। आप इस शेड को ट्राई करके देखें।

5. बेरी पिंक लिपस्टिक

पिंक शेड में कई कलर्स आते हैं और बेरी पिंक लिपस्टिक भी एक पार्ट है। ट्रेडिशनल-मॉडर्न लुक के लिए आप ग्रीन साड़ी के साथ बेरी पिंक लिपस्टिक शेड चुन सकती हैं। अच्छी बात ये है कि ये शेड हर स्किन टोन के साथ परफेक्ट दिखता है।

6. वाइन लिपस्टिक शेड

अगर आप बोल्ड और ग्लैमरस लुक पसंद करती हैं, तो हरी साड़ी के साथ वाइन शेड की लिपस्टिक लगा सकती हैं। डार्क ग्रीन साड़ी के साथ भी वाइन शेड जचेगा। वाइन लिपस्टिक चेहरे को और सुंदर दिखाती हैं और गहरे रंग के साथ अच्छी दिखती है।

7. ब्राउन लिपस्टिक

ग्रीन साड़ी में आप स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगाएं। ब्राउन शेड आपके लुक को क्लासी दिखाएगा और ये हर तरह के हरे रंग के साथ अच्छी लगेगी। पेस्टन, पैरट, लेमन, डार्क ग्रीन सभी कलर्स के साथ ये आपको परफेक्ट लुक देगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN