Home मनोरंजन समाचार सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर और SRH की सीईओ काव्या मारन की हो रही...

सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर और SRH की सीईओ काव्या मारन की हो रही है शादी? अंकल वाई जी महेंद्र ने कहा…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/28/1200x900/kavya_maran_78_1782648463260_1782648467944_939f19c4-57d5-42ae-b857-30d6312b243b.jpg

Anirudh Ravichander Kavya Maran Wedding: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की अफवाहें दोबारा तेज हो गई हैं। आइए आपको दोनों के परिवार वालों के बारे में बताते हैं।

फेमस म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ काव्या मारन की शादी की अफवाहें पिछले काफी समय से टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। दोनों ने भले ही इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी हो, लेकिन अब अनिरुद्ध के अंकल और दिग्गज अभिनेता वाई जी महेंद्र ने इस पर रिएक्ट कर इन इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि दोनों की शादी लगभग पक्की हो चुकी है।

अंकल वाई जी महेंद्र ने शादी की खबरों पर लगाई मुहर

केपीटीवी को इंटरव्यू देते वक्त जब वाई जी महेंद्र से अनिरुद्ध की शादी को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, ‘अनिरुद्ध बहुत ही सुलझा हुआ और सीधा लड़का है। मुझे जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक ये शादी लगभग पक्की है। वे बहुत बड़े परिवार से जुड़ने जा रहे हैं और मैं इस मौके पर उन्हें बधाई देना चाहता हूं।’

काव्या मारन के बारे में क्या बोले एक्टर?

काव्या मारन की तारीफ करते हुए महेंद्र ने आगे कहा, ‘काव्या कोई आम लड़की नहीं है। उनमें इतनी बड़ी आईपीएल टीम को संभालने की अद्भुत काबिलियत है और बिजनेस के गुण उसे अपने पिता से विरासत में मिले हैं। दोनों की जोड़ी बेहतरीन है। इन दोनों को साथ आकर ‘म्यूजिकल बिजनेस’ में हाथ आजमाना चाहिए।’ हालांकि, उन्होंने शादी की तारीख या वेन्यू को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की।

पहले भी आ चुकी हैं डेटिंग की खबरें

ये पहली बार नहीं है जब अनिरुद्ध और काव्या का नाम एक साथ जोड़ा गया है। साल 2025 में भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट जमकर वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि दोनों पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। उस वक्त अफवाहें यहां तक उड़ी थीं कि सुपरस्टार रजनीकांत ने काव्या के पिता और सन ग्रुप के कलानिधि मारन से मुलाकात कर इस रिश्ते पर बात की थी। हालांकि, उस दौरान अनिरुद्ध ने इन खबरों को पूरी तरह बकवास बताते हुए एक्स पर लिखा था, ‘शादी? लॉल.. शांत रहो दोस्तों, कृपया अफवाहें फैलाना बंद करें।’

दोनों का बड़ा प्रोफेशन बैकग्राउंड

बता दें कि अनिरुद्ध रविचंदर इस समय तमिल और भारतीय सिनेमा के सबसे कामयाब म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं। ‘वाय दिस कोलावेरी डी’ से ग्लोबल स्टार बने अनिरुद्ध ने ‘लियो’, ‘वेट्टैयन’, ‘विशामयार्चि’ और ‘कूली’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में म्यूजिक दिया है। वहीं, काव्या मारन देश के बड़े मीडिया घरानों में से एक ‘सन ग्रुप’ के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। वह सन टीवी नेटवर्क की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होने के साथ-साथ आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का पूरा काम संभालती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN