Home - सिनेमा हॉल जाने की जरूरत नहीं! ₹19,999 में आया 4 स्पीकर, 7700mAh...

सिनेमा हॉल जाने की जरूरत नहीं! ₹19,999 में आया 4 स्पीकर, 7700mAh बैटरी, 11 इंच स्क्रीन वाला Tablet; Keyboard भी फ्री

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Huawei MatePad SE 11 भारत में लॉन्च हो गया है। यह टैब 11 इंच FHD डिस्प्ले, 8GB RAM, 7700mAh बैटरी, 4 स्पीकर और Smart Keyboard वाले टैबलेट की ऑफर कीमत 19,999 रुपए है।

Huawei MatePad SE 11 अब पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर उपलब्ध है। Huawei MatePad SE 11 (2026) को देश में लॉन्च किया है। यह टैबलेट खास तौर पर स्टूडेंट्स, फैमिली यूजर्स और ऐसे लोगों के लिए पेश किया गया है। वहीं, Huawei MatePad SE 11 में 11-इंच की Eye Comfort डिस्प्ले है और यह Huawei M-Pen Lite को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि दोनों टैबलेट्स में प्रोडक्टिविटी पर फोकस करने वाले फीचर्स, शानदार डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स हैं। जानें पैड की कीमत और फीचर्स:

सम्बंधित सुझाव

Huawei MatePad SE 11 की कीमत और उपलब्धता

Huawei MatePad SE 11 (2026) को भारत में Nebula Grey कलर में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 25,999 रुपए रखी गई है, लेकिन फिलहाल Flipkart पर यह टैबलेट 19,999 रुपए के ऑफर प्राइस में उपलब्ध है। यानी लॉन्च कीमत की तुलना में ऑफर के दौरान ग्राहक 6,000 रुपए की बचत कर सकते हैं।

Huawei MatePad SE 11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Huawei MatePad SE 11 में 11 इंच का FullView Display दिया गया है। इसका RGB कलर गैमट को सपोर्ट करती है। कंपनी इसे Eye Comfort FullView Display कहती है। परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में Kirin 710A प्रोसेसर दिया गया है। यह 12nm प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा-कोर चिपसेट है। इसके साथ 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

4 स्पीकर से मिलेगा दमदार ऑडियो

Huawei ने MatePad SE 11 में ऑडियो पर भी अच्छा ध्यान दिया है। इसमें चार स्पीकर दिए गए हैं, जिन्हें कंपनी की HUAWEI Histen 9.0 साउंड टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। बड़ी स्क्रीन और क्वाड-स्पीकर सेटअप की वजह से यह टैबलेट फिल्में, वेब सीरीज, YouTube वीडियो और ऑनलाइन क्लास देख सकते हैं।

7700mAh बैटरी, 22.5W फास्ट चार्जिंग

बैटरी की बात करें तो Huawei MatePad SE 11 में 7700mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसके साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। इसमें HUAWEI M-Pen lite का सपोर्ट मिलता है। इसके जरिए यूजर्स हाथ से नोट्स लिख सकते हैं, स्केच बना सकते हैं और दूसरे क्रिएटिव काम कर सकते हैं। इसके अलावा बॉक्स में HUAWEI Smart Keyboard भी दिया जा रहा है। इससे टैबलेट को लंबे टेक्स्ट लिखने या बेसिक ऑफिस वर्क के दौरान ज्यादा आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैमरा भी मिलेगा

फोटोग्राफी के लिए टैबलेट के पीछे 8MP ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है, जिसके साथ LED फ्लैश मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Huawei MatePad SE 11 HarmonyOS 2.0 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.1 LE का सपोर्ट दिया गया है। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN