Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/02/1200x900/rhea_siya_ketan_1783004536969_1783004540387_2e928370-b55d-4a6f-b17b-94abf0fa6567.pngपिछले कुछ दिनों से पुणे में हुए केतन मर्डर केस की चर्चा लगातार सोशल मीडिया पर जारी है। इस मामले पर फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने भी अपनी राय रखी है। फिल्ममेकर की राय लोगों को पसंद नहीं आई और वो फिल्ममेकर पर भड़क गए।
केतन अग्रवाल के मर्डर केस में एक के बाद एक हो रहे खुलासे लोगों को हैरान कर रहे हैं। केतन की मंगेतर सिया ने उसे खाई में धक्का दे दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस मामले पर सोशल मीडियो पर लगातार चर्चा जारी है। अब इस मामले में फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने भी अपनी राय सामने रखी। हालांकि, संजय गुप्ता की राय लोगों को पसंद नहीं आई और सोशल मीडिया यूजर्स पर भड़क गए।
रिया के केस से सिया गोयल की तुलना
केतन के मर्डर के बाद सिया गोयल को लेकर जैसी सोशल मीडिया पर बातें चल रही हैं, उन्हें देखते हुए संजय गुप्ता ने अपनी राय सामने रखी। अपनी बात रखते हुए संजय गुप्ता ने सिया गोयल के केस की तुलना रिया चक्रवर्ती के केस से कर दी। उन्होंने कहा कि सिया के साथ भी लोग वही कर रहे हैं जो लोगों ने रिया के साथ किया था।
क्या बोले संजय गुप्ता?
संजय गुप्ता ने अपने एक्स हैंडल से लिखा- मैं किसी को जज नहीं कर रहा हूं। किसी की साइड नहीं ले रहा हूं। बस कह रहा हूं- जो हमने रिया के साथ किया क्या वो हम सिया के साथ करना बंद कर सकते हैं? हम सबने वो सर्कस देखा था। टीवी द्वारा ट्रायल। सबूतों से पहले फैसला। हम कभी नहीं सीखते।
क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स?
संजय के इसी बायन पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा- सिया के खिलाफ सबूत मिल चुके हैं। बोलने से पहले थोड़ा सोच लिया करो यार। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भाई सिया ने सच में मर्डर किया है। तुम इन दोनों केस की तुलना भी कैसे कर सकते हो? एक ने लिखा- भाई क्या ही बोल रहे हो? रिया और सिया की तुलना भी कैसे कर सकते हो। एक ने कहा- गाली सुनने का मन था तो सीधे ही बोल देते, ये बकवास करने की क्या जरूरत है।
सुशांत की मौत के बाद रिया को झेलनी पड़ी थी ट्रोलिंग
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को काफी कुछ झेलना पड़ा था। उनपर आरोप लगे थे कि उन्होंने ही सुशांत को सुसाइड करने के लिए उकसाया था। रिया को कुछ दिन जेल में भी काटने पड़े थे। हालांकि, बाद में रिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले और उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया गया था। पर कोर्ट का फैसला आने से पहले ही सोशल मीडिया पर रिया लोगों के निशाने पर आ गई थीं। उन्हें बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस कई मौकों पर बता चुकी हैं कि कैसे उस पूरे मामले ने उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाला। उनके करियर पर असर डाला।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



