Home - सिर्फ 1.1kg वजन, 33 घंटे की बैटरी लाइफ और 3 कलर में...

सिर्फ 1.1kg वजन, 33 घंटे की बैटरी लाइफ और 3 कलर में आ रहे ASUS के नए Laptops, 5 नवंबर को होंगे लॉन्च

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ASUS जल्द ही भारत में अपना नया Zenbook 14 लाइनअप लॉन्च करने वाली है। इस नई सीरीज में तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे और कंपनी ने इसके डिजाइन से लेकर बैटरी तक को खास बनाने पर जोर दिया है। नए लैपटॉप का वजन 1.1kg से शुरू होगा, जबकि इसकी मोटाई सिर्फ 1.39cm है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 33 घंटे तक चल सकती है। इसके अलावा, इसमें Snapdragon X, AMD Ryzen AI 7 345 और Intel Core Ultra 9 Series 3 तक के प्रोसेसर मिलेंगे। ASUS Zenbook 14 की नई सीरीज भारत में 5 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

3 कलर ऑप्शन में आएगा नया ASUS Zenbook 14

ASUS ने नए Zenbook 14 लैपटॉप के डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी दे दी है। कंपनी इस सीरीज को Arctic Blue, Komodo Coral और Zabriskie Beige कलर में पेश करेगी। इन तीनों रंगों को नेचर से प्रेरित बताया गया है। Arctic Blue में हल्का और शांत लुक मिलेगा, जबकि Komodo Coral में अलग तरह का रंग देखने को मिलेगा। वहीं, Zabriskie Beige उन लोगों को पसंद आ सकता है, जो हल्के और सादे रंग वाला लैपटॉप चाहते हैं। कंपनी ने लैपटॉप के बाहर के डिजाइन में भी कलर का खास ध्यान रखा है। इसके एक्सटीरियर पर एक जैसा फिनिश दिया गया है, ताकि डिवाइस का लुक प्रीमियम बना रहे।

Ceraluminum मटीरियल से तैयार किया गया लैपटॉप

नए Zenbook 14 की एक खास बात इसमें इस्तेमाल किया गया Ceraluminum मटीरियल है। ASUS के मुताबिक, यह मटीरियल एल्यूमिनियम के हल्के वजन और सिरेमिक जैसे मटेरियल को मिलाकर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे लैपटॉप को प्रीमियम फिनिश देने के साथ-साथ खरोंच, रोजाना के इस्तेमाल से होने वाले निशान और उंगलियों के धब्बों से बचाने में मदद मिलती है।

वजन सिर्फ 1.1kg, मोटाई भी कम

ASUS के नए Zenbook 14 का वजन 1.1 किलोग्राम से शुरू होता है। वहीं, इसकी मोटाई 1.39 सेंटीमीटर बताई गई है। इस वजह से इसे हल्के और आसानी से साथ ले जाने वाले लैपटॉप की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए पेश किया जा रहा है। कम वजन का फायदा उन लोगों को मिल सकता है, जिन्हें काम के लिए रोजाना लैपटॉप लेकर घर से बाहर जाते हैं। ASUS Zenbook 14 की नई सीरीज में अलग-अलग प्रोसेसर विकल्प मिलेंगे। कंपनी ने Snapdragon X, AMD Ryzen AI 7 345 और Intel Core Ultra 9 Series 3 तक के प्रोसेसर कॉन्फिगरेशन की जानकारी दी है।

33 घंटे तक चलेगी बैटरी

नए Zenbook 14 को लेकर ASUS ने 33 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया है। हालांकि 33 घंटे की बैटरी लाइफ कंपनी का दावा है। असल बैटरी बैकअप स्क्रीन की ब्राइटनेस, इंटरनेट इस्तेमाल, वीडियो स्ट्रीमिंग, चल रहे ऐप्स और प्रोसेसर कॉन्फिगरेशन जैसे पर निर्भर करेगा।

₹7,333 से शुरू होगी EMI

ASUS ने नए Zenbook 14 की खरीद के लिए Easy Pay फाइनेंसिंग ऑप्शन की भी जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक, ग्राहक 18 महीने तक के लिए ₹7,333 प्रति महीने से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन चुन सकेंगे। इसके अलावा, 24 महीने तक के लिए ₹6,234 प्रति महीने से शुरू होने वाली लो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN